-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Medical Drivers Refrain From Selling Drugs Otherwise Their License Will Be Cancelled Cp Dr Nikhil Gupta
नशे की गोलियां बेचने से बाज आए मेडिकल चालक, नहीं तो होगा लाइसेंस रद्द : सीपी डॉ. निखिल गुप्ता
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : शहर में युवक (Youths) बड़ी संख्या में नशे में लिप्त हो रहे हैं। उसका मुख्य कारण शहर के कुछ मेडिकल धारक (Medical Holders) चोरी से नशे की गोलियां (Drug Pills) बेच रहे है। उन मेडिकल चालकों पर पुलिस की कड़ी नजर है। जो मेडिकल चालक नशे की गोलियां बेचते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह चेतावनी शहर के पुलिस कमिश्नर (City Police Commissioner) डॉ. निखिल गुप्ता (Dr. Nikhil Gupta) ने दी।
शहर के कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अवैध रुप से कुछ लोग नशे की गोलियां बेचने के साथ ही कुछ मेडिकल चालक भी नशे की गोलियां बेचकर युवकों का जीवन बरबाद कर रहे है। इसके रोकथाम के लिए शहर के सीपी डॉ. गुप्ता ने गुरुवार को सीपी कार्यालय में मुस्लिम धर्मगुुरुओं के साथ एक बैठक की। जिसमें शहर के उलेमा उपस्थित थे। बैठक में सीपी डॉ. गुप्ता ने शहर में नशे की दवाईयों के बढ़ते कारोबार चिंता जताते हुए कहा कि मैंने खुद इस मामले को गंभीरता से लिया है। जो मेडिकल चालक नशे की गोलियां बेचते हुए पाया जाएगा उसे हम फूड एंड ड्रग्ज विभाग से मिलकर लाइसेंस रदद करवायेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नाकाडोंगरी हाईस्कूल में छात्रों ने ली नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ, गोबरवाही पुलिस की पहल
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए पुलिस से संपर्क करें
सीपी ने कहा कि मेडिकल चालक डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना आम आदमी को नींद की सादी गोली भी नहीं देते। फिर शहर में नशे की गोलियां कारोबार कैसा पनप रहा है ? इस पर खुद सीपी डॉ. गुप्ता ने चिंता जताकर साफ कहा कि पुलिस प्रशासन ने इसके रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने शुरु किए है। सोशल मीडिया पर आनेवाले पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए पुलिस से संपर्क करें।
हम सबको सतर्क रहने की जरुरत है
सीपी ने कहा कि पहले लोग एक दूसरे के नजदीक जाकर कुछ जानकारीयां शेयर करते थे। लेकिन, आज लोगों को घर बैठे सोशल मीडिया के माध्यम से गलत पोस्ट करने का बड़ा आसान प्लेटफार्म उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आनेवाले अधिक तर पोस्ट झूठे और उकसाने वाले होते है। जो पोस्ट आती है, उस पर विश्वास न करते हुए उसकी सच्चाई जानने के लिए पुलिस से संपर्क करें। हम उसकी असलियत बताएंगे। सीपी ने त्रिपुरा में न हुई घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई गई गलत पोस्ट की ओर इशारा करते हुए कहा कि गलत घटना होने पर उस पर गुस्सा जायज है। लेकिन, जो घटनाएं हुई ही नहीं, ऐसे घटनाओं के गलत वीडियो और पोस्ट डालकर लोगों को उकसाया जाता है। इस पर हम सबको सतर्क रहने की जरुरत है।
सब समुदाय के धर्मगुुरुओं का बनाया जाएगा वॉटसग्रुप
सीपी ने कहा कि शहर में अमन चैन बराकरार रखने के अलावा सभी समाज में सौहार्द पुर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सभी समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ जल्द ही एक और बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही सभी समाज के धर्मगुरुओं का एक वॉटसग्रुप बनाकर पुलिस अधिकारी हमेशा उनसे संपर्क में रहेंगे।
पुलिस को होती है सारी जानकारी, मौलाना ने कसा तंज
इससे पूर्व बैठक में अपने विचार रखते हुए मौलाना नसीमोददीन मिफ्ताही ने कहा कि शहर के बायजीपुरा में जिस तरह नशे का कारोबार जारी है, उसी तरह मुकुंंदवाडी में भी अवैध शराब बड़े पैमाने पर बिकती है। गली गली में चोरी से देर रात नशे के दवाईयों की पुड़ियां बेची जा रही है। इसकी सारी जानकारी पुलिस को होती है। यह कहकर मौलाना नसीमोददीन ने पुलिस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। जो लोग इस धंधे में लिप्त उन पर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग मौलाना नसीमोददीन मिफ्ताही ने की।
Medical drivers refrain from selling drugs otherwise their license will be cancelled cp dr nikhil gupta
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














