-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Many Municipal Officials Will Be Caught In The Clutches Of Ed Seized More Than 2 Thousand Documents In Pmay Scam
ईडी के सिकंजे में नपेंगे कई महानगरपालिका अधिकारी, PMAY घोटाले में 2 हजार से ज्यादा डॉक्यूमेंट किए जब्त
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

File Photo
छत्रपति संभाजीनगर : गत वर्ष महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा शहर में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) को लेकर जारी की गई निविदा में हुए घोटाले का मामला उजागर होने के बाद केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (Central Enforcement Directorate) ने इस मामले की जांच शुरु की है। जांच शुरु करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने शहर में संबंधित ठेकेदार आरोपियों के घरों और कार्यालय पर छापे मारने के बाद पूछताछ के लिए महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे को मुंबई बुलाया था। 4 दिन थेटे से पूछताछ हुई। इसी दरमियान ईडी के अधिकारियों ने 2 हजार से अधिक दस्तावेज अपने में कब्जे में लिए जाने की जानकारी महानगरपालिका सूत्रों ने दी।
महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने उपायुक्त अपर्णा थेटे से चार दिन पीएम आवास योजना को लेकर सन 2015 से महानगरपालिका प्रशासन द्वारा की गई सारे प्रक्रिया के दस्तावेज मांगे थे। यह सारे दस्तावेज महानगरपालिका प्रशासन द्वारा ईडी को थमाए गए है। सूत्रों के अनुसार इस घोटाला का मुख्य आरोपी समरथ कन्स्ट्रक्शन का मालिक अमर बाफना ने छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के अलावा जिले के फुलंब्री, सिल्लोड, गंगापुर, सोयगांव और अहमद नगर जिले के राहता नगर पालिका द्वारा पीएम आवास योजना को लेकर जारी की गई निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। इन नगर पालिकाओं ने समरथ कन्स्ट्रक्शन कंपनी को पीएम आवास योजना के तहत संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों में घरों का निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर भी दिए है। इधर शहर महानगरपालिका में पीएम आवास योजना को लेकर हुए घोटाला उजागर होने के बाद ईडी के अधिकारियों ने जिन नगर पालिका ने समरथ कन्स्ट्रक्शन को वर्क ऑर्डर दिए है, उसकी भी जांच शुरु किए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी।
तत्कालीन कमिश्नर पांडेय को भी आ सकता ईडी का बुलावा
महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि शहर महानगरपालिका द्वारा गत वर्ष पीएम आवास योजना को लेकर निविदा जारी करने के बाद गठित की गई समिति के अधिकारियों से भी ईडी द्वारा पूछताछ करना तय है। गत सोमवार से गुरुवार तक महानगरपालिका की उपायुक्त अपर्णा थेटे से पूछताछ के बाद समिति में शामिल महानगरपालिका के तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने, तत्कालीन शहर अभियंता सखाराम पानझडे, एबी देशमुख के अलावा अन्य अधिकारियों को भी मुबई बुलाकर ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकते है। विशेषकर, गत वर्ष जब पीएम आवास योजना को लेकर स्थानीय महानगरपालिका द्वारा जारी की गई निविदा के समय तत्कालीन कमिश्नर पद पर जिले के वर्तमान कलेक्टर आस्तिक कुमार पांडेय कार्यरत थे। उन्हें भी जांच के लिए बुलाया जाना तय होने की जानकारी महानगरपालिका सूत्रों ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
संभाजीनगर के स्कूल में खूनी वारदात: TC लेने आया था नाबालिग छात्र, हो गई बहस, क्लास टीचर पर चाकू से हमला
नगर पालिका के सीईओ से हो सकती पूछताछ
सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने स्थानीय महानगरपालिका से पीएम आवास योजना को लेकर अपनाई गई निविदा प्रक्रिया के सारे दस्तावेज अपने कब्जे में लेने के बाद जिले के चार नगर पालिकाओं द्वारा समरथ कन्स्ट्रक्शन एजेंसी को दिए गए वर्क ऑर्डर पर जांच शुरु की है। जिसके चलते उन नगर पालिकाओं के सीईओ को भी पूछताछ के लिए ईडी अपने मुंबई कार्यालय पूछताछ के लिए बुला सकता है। उधर चार दिन पूछताछ के बाद बीते शुक्रवार की शाम थेटे शहर पहुंची। सोमवार को उपायुक्त अपर्णा थेटे ने महानगरपालिका पहुंचकर अपना कार्य शुरु किया। महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि ईडी द्वारा की गई पूछताछ के चलते उपायुक्त अपर्णा थेटे पूछताछ के चार दिन बाद भी सहमी सहमी नजर आई।
Many municipal officials will be caught in the clutches of ed seized more than 2 thousand documents in pmay scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMराज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














