महाराष्ट्र में महिला को रील्स बनाना पड़ा महंगा, कार 300 फीट नीचे खाई में गिरी, हुई मौत

रील्स बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे खाई में गिरकर मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। महिला की पहचान 23 वर्ष की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है।
Making reels was costly for the woman, car fell into a ditch 300 feet below, died
कार में बैठकर रील्स बना रही थी महिला तभी हुआ हादसा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले मे एक महिला रील्स बनाना भारी पड़ गया। रील्स बनाने के चक्कर में उसकी जान चली गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है।

रील्स बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे खाई में गिरकर मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। महिला की पहचान 23 वर्ष की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है। श्वेता अपने दोस्त सूरज संजाउ मुले के साथ औरंगाबाद से सुलीभंजन हिल्स गईं थी।

बताया जा रहा है कि श्वेता 17 जून की दोपहर करीब 2 बजे अपने 25 साल के दोस्त सूरज संजाउ मुले के साथ औरंगाबाद से सुलीभंजन हिल्स गई थी। वह सुलीभंजन में दत्त मंदिर के पास पहाड़ पर डाइविंग सीखते हुए रील्स बना रही थी। इसी दौरान गाड़ी रिवर्स करते समय यह हादसा हुआ।

ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाया

वीडियो में देखा गया कि श्वेता ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चला रही थी और उसका दोस्त सूरज कार के बाहर से वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान वह कार रिवर्स करने लगी। तब खाई और कार के बीच महज 50 मीटर की दूरी थी। श्वेता ने कार रिवर्स करते समय ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलरेटर दबा दिया।

दोस्त कार को रोकने के लिए दौड़ा

वीडियो शूट कर रहा उसका दोस्त उसे क्लच दबाने को कहता है। वह कार रोकने के लिए दौड़ता भी है, लेकिन तब तक गाड़ी तेजी से पीछे खाई में गिर जाती है। हादसे में श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद की तस्वीरों में झाड़ियों के बीच फंसी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com