ई-चालान नजरअंदाज किया तो डबल जुर्माना! आपके वाहन पर जुर्माना लंबित है? 2 मिनट में ऑनलाइन देखें

Chhatrapati Sambhajinagar e-challan: महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ई-चालान बनता है। अनदेखी पर डबल जुर्माना देना पड़ सकता है। जानिए अपने वाहन का चालान ऑनलाइन कैसे जांचें और भरें।
Ignoring an e-challan will double your fine! Got a pending fine on your vehicle? Check it online in 2 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Traffic Police: छत्रपति संभाजीनगर वाहन चलाते समय की गई छोटी-सी गलती भी अब महंगी पड़ सकती है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ऑनलाइन ई-चालान जारी किया जाता है।

ऐसे चालान की अनदेखी करने पर बाद में पुलिस या आरटीओ द्वारा पकड़े जाने पर पुराने और नए, दोनों जुमनि की राशि भरनी पड़ सकती है। इसलिए समय-समय पर अपने वाहन पर किसी प्रकार का जुर्माना लंबित है या नहीं, इसकी जांच करना जरूरी है।

दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाते समय सिग्नल तोड़ना, हेलमेट न पहनना, ओवरस्पीडिंग करना या नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना जैसे उल्लंघनों पर पुलिस या आरटीओ जुर्माना लगाते हैं।

अब यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है। जुर्माना सीधे वाहन नंबर से जुड़ता ता है और मोबाइल पर संदेश के माध्यम से सुचना दी जाती है। कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि ऑनलाइन चालान कैसे भरा जाए, जबकि कुछ लोग जानकारी होने के बावजूद उसे नजरअंदाज कर देते हैं।

महाराष्ट्र राज्य में ई-चालान की जांच और भुगतान के लिए Maharash-tra Traffic Police की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर "E-Challan Payment Maharashtra State" विकल्प दिखाई देगा। वहां "Ve-hicle Number" विकल्प चुनें। इसके बाद वाहन नंबर दर्ज करें और चेसिस नंबर के अंतिम चार अंक भरें। इसके बाद "View" पर क्लिक कर संबंधित चालान की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

गलत चालान पर यहां कर सकते शिकायत

वेबसाइट पर चालान विवरण में संबंधित स्थान का फोटो भी अपलोड रहता है। यदि गलती से चालान जारी हुआ हो या वाहन आपका न हो, तो ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। यातायात नियमों का पालन करें और समय पर चालान की जांच व भुगतान कर अतिरिक्त आर्थिक भार से बचें।

ऐसे भरें जुर्माना

वेबसाइट पर चालान पढ़कर चयन करने के बाद "Select E-Chal-lan and Click Here to Pay' बटन पर क्लिक करें। फिर "Terms and Conditions/Security Policy" "Agree" पर टिक करें। इसके बाद "Pay Now" बटन दबाएं, भुगतान के लिए BillDesk के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या क्यूआर कोड जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com