-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- If Demands Not Met Manoj Jarange Gave Ultimatum To Cm Fadnavis Will Start Hunger Strike
मांगे पूरी नहीं हुई तो…मनोज जरांगे ने सीएम फडणवीस को दिया अल्टीमेटम, बताया कब शुरू करेंगे अनशन
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में पिछड़े वर्ग के ओबीसी के लिए आरक्षण की मांग करते आए मनोज जरांगे ने अब फडणवीस सरकार को आखिरी चेतावनी दे दी है। मनोज जरांगे ने अपने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए अपने अनशन की तारीख बतायी।

मनोज जरांगे (सौजन्य-एएनआई)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में पिछड़े वर्ग के आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रहे मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि कुनबी मराठा के ‘सगे-संबंधियों’ पर कानून बनाने के संबंध में मसौदा अधिसूचना की अपने समुदाय की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए वह 29 अगस्त को अनशन करेंगे।
जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में उन्होंने राज्य सरकार के समक्ष छह जून की समय सीमा तय की और कहा कि अगर सरकार इसे पूरा करने में विफल रहती है, तो समुदाय मुंबई में अनशन की योजना पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा हम 29 अगस्त को मुंबई जाएंगे। हमने मराठा समुदाय से ‘चलो मुंबई’ का आह्वान किया है, क्योंकि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
6 जून तक का दिया समय
मनोज जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से छह जून से पहले मराठा समुदाय की मांग पूरी करने की अपील करता हूं। उस समय तक हमारी सारी मांगें पूरी हो जानी चाहिए। यह (शैक्षणिक) प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम 29 अगस्त की अपनी योजना पर आगे बढ़ेंगे। हम स्थानीय निकाय चुनाव में किसी को जीतने नहीं देंगे।” उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय मांगों के पूरा होने का धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
मनोज जरांगे ने कहा, ‘‘इस साल 30 जनवरी को हमने अपना अनशन स्थगित कर दिया था, क्योंकि हमसे वादा किया गया था कि हमारी चार मांगों को तुरंत लागू किया जाएगा और उन्होंने ऐसा करने के लिए तीन महीने का समय मांगा था।” उन्होंने कहा समुदाय के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हमने मुंबई जाकर अनशन पर बैठने का फैसला किया है। उस समय तक, किसान अपनी बुवाई का काम पूरा कर लेंगे। साथ ही, पहलगाम आतंकी घटना के बाद वर्तमान में बहुत सी चीजें हो रही हैं।
मराठा समुदाय मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र
मनोज जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय के सदस्य और उनके बच्चे तभी समृद्ध होंगे जब उन्हें आरक्षण मिलेगा। मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा समुदाय मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहा है, ताकि उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) श्रेणी में शामिल किया जा सके। राज्य सरकार ने मराठा समुदाय के उन सदस्यों को कुनबी प्रमाण पत्र देने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तय करने के संबंध में न्यायमूर्ति संदीप शिंदे की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिन्हें (या जिनके पूर्वजों को) निजाम युग के दस्तावेजों में कुनबी कहा गया था।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पहलगाम हमले की करी निंदा
कुनबी (कृषि से जुड़ा समुदाय) महाराष्ट्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। सरकार को रिपोर्ट सौंपने के लिए न्यायमूर्ति शिंदे समिति की तारीफ करते हुए जरांगे ने कहा, ‘‘सरकार रिपोर्ट स्वीकार करेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं सरकार की भी सराहना करता हूं।” उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा उन्हें (आतंकवादियों को) बेरहमी से गोली मार देनी चाहिए। पूरा देश इस मामले में सरकार के साथ है। जब ऐसे हमले होते हैं, तो उन्हें (दुश्मन को) राख में मिला देना चाहिए। हम बम गोदाम में क्यों रखे हुए हैं?
(एजेंसी इनपुट के साथ)
If demands not met manoj jarange gave ultimatum to cm fadnavis will start hunger strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
Jul 26, 2026 | 07:00 AMचीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
Jul 26, 2026 | 06:59 AMनागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Jul 26, 2026 | 06:58 AMSelf-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














