-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- G Shrikant Took Over As Municipal Commissioner Gave This Big Assurance To The Residents
जी. श्रीकांत ने संभाला महानगरपालिका कमिश्नर का पदभार, शहरवासियों को दिया ये बड़ा आश्वासन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर: मंगलवार की देर शाम राज्य सरकार द्वारा किए गए कई आईएएस अधिकारियों के तबादलों में स्थानीय महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी (Dr. Abhijeet Chowdhary) का तबादला करते हुए उनके स्थान पर जीएसटी के औरंगाबाद रेंज के जॉईंट कमिश्नर जी. श्रीकांत (G. Shrikant ) की नियुक्ति की। सरकार के आदेश के दूसरे ही दिन यानी बुधवार की सुबह जी. श्रीकांत महानगरपालिका के प्रभारी कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) के साथ महानगरपालिका पहुंचे और उन्होंने पांडेय से पदभार संभाला। उसके बाद उन्होंने दिन भर महानगरपालिका मुख्यालय में बैठकर महानगरपालिका के कामकाज को समझा।
पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जी. श्रीकांत ने कहा कि मैं जानता हूं कि शहरवासी पेयजल आपूर्ति को लेकर परेशान हैं, लेकिन मेरा संकल्प है कि नागरिकों को हर दिन पानी कैसे दिया जाए, विशेषकर हर दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति करने का संकल्प उन्होंने जताया। महानगरपालिका कमिश्नर ने कहा कि मैं सबको साथ लेकर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शहरवासियों की जरुरतों को पूरा करने का प्रयास करुंगा। जी. श्रीकांत ने बताया कि पदभार संभालते ही मुझे शहर की नई पेयजल योजना को लेकर विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में हाजिरी लगाना है। मेरा प्रयास है कि शहरवासियों को हर दिन 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की जाए। इस शहर की पहचान ऐतिहासिक शहर के रुप में है। उसके महानगरपालिका कमिश्नर का पदभार मिलने से मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है।
नई टेक्नोलॉजी से नागरिकों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास
एक सवाल के जवाब में जी. श्रीकांत ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में आधुनिक टेक्नोलॉजी के सहारे स्मार्ट वर्क कर शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का मेरा प्रयास रहेगा। उन्होंने माना कि जी-20 परिषद के चलते शहर स्मार्ट और खुबसुरत बना है। जिससे नई आशा निर्माण हुई है। इस परिषद के चलते शहर का बदला हुआ रुप जस की तस रहे, इसके लिए मैं प्रयास करुंगा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
IFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Varanasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
दुबई की तरह कर वसूली करने का प्रयास
दुबई में आधुनिक तरीके से कर वसूली की जाती है। उसी तर्ज पर औरंगाबाद महानगरपालिका में कर वसूली के लिए दुबई पैटर्न, संपत्ति कर, पेयजल कर वसूली पर लक्ष्य केन्द्रीत किया जाएगा। दुबई की तरह वसूली के लिए प्रक्रिया अपनाने का प्रयास करुंगा। नागरिकों में कर नहीं यह शुल्क है, इस तरह की भावना निर्माण होनी चाहिए। शहर में विकास कार्य करते समय एक हाथ से वसूली तो दूसरी हाथ से खर्च करना होगा, तब जाकर महानगरपालिका की आर्थिक व्यवस्था बेहतर रह पाएगी।
9 साल रेलवे टीसी के रुप में किया काम
यूपीएससी की परीक्षा देने से पूर्व मैंने नौ साल तक साउथ सेन्ट्रल रेलवे में 9 साल तक टीसी पद पर कार्य किया। टीसी पद पर कार्य करते समय ही मैंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। उसमें मुझे कामयाबी मिली। गत 14 साल से प्रशासनीक सेवा में कार्य कर रहा हूं। गत 20 सालों से मैंने मराठवाडा में ही सेवा दी है। उन्होंने बताया कि जीएसटी विभाग का सह आयुक्त के रुप में गत दो साल में शहर में काम कर रहा हूं। अब सरकार ने मुझे महानगरपालिका का पदभार सौंपा है। आम नागरिकों के लिए कौन से काम जरुरी हैं, इससे मैं भली भांति परिचित हूं। ऐसे में शहरवासियों को महानगरपालिका कमिश्नर जो कार्यों की अपेक्षा रहती है, उन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करने का आश्वासन नए महानगरपालिका कमिश्नर जी. श्रीकांत ने दिया।
G shrikant took over as municipal commissioner gave this big assurance to the residents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के इंदिरानगर में 12 घंटे ठप रही MNGL गैस सप्लाई, महीने में तीसरी बार बत्ती गुल; उपभोक्ता परेशान
Jul 24, 2026 | 03:14 PMIFFJK 2026 Logo Unveil: जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM उमर करेंगे लोगो लॉन्च
Jul 24, 2026 | 03:14 PMकैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
Jul 24, 2026 | 03:13 PMVaranasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
Jul 24, 2026 | 03:10 PMYavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
Jul 24, 2026 | 03:09 PMसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग की क्लिप सोशल मीडिया पर नहीं होगी वायरल
Jul 24, 2026 | 03:06 PMअन्ना हजारे की तरह भाजपा के हाथों का मोहरा न बनें सोनम वांगचुक – कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का केंद्र पर हमला
Jul 24, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM










