- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Former Opposition Leader Ambadas Danve Allegation On Cm Relief Fund
Sambhajinagar: अंबादास दानवे का तीखा हमला, बोले- 31,628 करोड़ का राहत पैकेज केवल दिखावा
शिवसेना नेता और पूर्व विपक्ष नेता Ambadas Danve ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए घोषित 31,628 करोड़ रुपये का राहत पैकेज वास्तविक लाभ नहीं देगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

अंबादास दानवे (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शिवसेना नेता और राज्य विधान परिषद में पूर्व विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने गंभीर आरोप लगाया है कि राज्य सरकार द्वारा सितंबर में राज्य में हुई भारी बारिश के लिए मंगलवार को घोषित 31,628 करोड़ रुपए की सहायता किसानों को पूरी तरह से गुमराह करने वाली है।
इस सहायता में मुख्य रूप से पूर्व में दी गई 2,200 करोड़ रुपए की सहायता, फसल बीमा के लिए 5,000 करोड़ रुपए, फसल क्षति के लिए एनडीआरएफ मानदंडों के अनुसार 6,175 करोड़ रुपए, फसल क्षति के लिए राज्य सरकार की सहायता के लिए 6,500 करोड़ रुपए, बुनियादी ढांचे के लिए 10,000 करोड़ रुपए और जान-माल के नुकसान के लिए 1753 करोड़ रुपए शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर 31,628 करोड़ रुपए होते है।
यह जानकारी दानवे ने बुधवार को संभाजीनगर में आयोजित एक सम्मेलन में संवाददाताओं दी। उन्होंने कहा कि उक्त पैकेज में पूर्व में घोषित सहायता को शामिल करने की कोई आवश्यकता नहीं थी। राज्य सरकार ने बीमा के संबंध में गारंटी तो दी है, लेकिन यह निश्चित नहीं है कि बीमा कब मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
बेस्ट का बड़ा फैसला: मुंबई में 1 मार्च से 7 रूट पर BEST की AC बसें, गर्मी में मिलेगा कूल सफर
किडनी बेचने वाले बयान पर बवाल, विजय वडेट्टीवार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
पालधी-तरसोद-जलगांव बाईपास पर ट्रक-बस की टक्कर, फिर 5 गाड़ियां भिड़ीं
बुलढाणा में भाई ने भाई की हत्या कर शव जलाया, पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात
कहा- पालक मंत्री के जारी है तीन घोटालों की जांच
राज्य सरकार ने 31,000 करोड़ रुपए के पैकेज के जरिए किसानों के बीच झूठ फैलाया है। किसानों की मूल मांग 50,000 रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा, पूर्ण कर्ज माफी और फसल बीमा मानदंडों की बहाली है। बाढ़ में बह गए घरों, पशुओं और दुकानों के लिए बड़ी मात्रा में आर्थिक मुआवजा दिया जाना चाहिए। दानवे ने यह भी कहा कि किसानों को न्याय तभी मिलेगा जब उपरोक्त मांगे सरकार ने मानने पर इस अवसर विजय राव साल्वे, जिला प्रमुख राजेंद्र राठौड़, महानगर प्रमुख राजू वैद्य उपस्थित थे जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट पर घोटाले के कई आरोप लगने को लेकर अंबादास दानवे से सवाल करने पर उन्होंने कहा कि उनके तीन-तीन घोटालों की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: गोमांस अवैध परिवहन मामले में गौरक्षक पर हमला, 4 गिरफ्तार और 1 नाबालिग सुधार गृह में
पीड़ित अन्नदाताओं के साथ हो रहा धोखा
फसल बीमा राशि केवल उन्हीं पॉलिसीधारकों को मिलेगी जिन 45 लाख किसानों ने बीमा के लिए भुगतान किया है। राज्य सरकार के पास इस बात की जानकारी नहीं है कि कितने किसानों ने बीमा के लिए भुगतान किया है। एनडीआरएफ के मानदंडों के अनुसार, राज्य सरकार 6,175 करोड़ रुपए प्रदान कर रही है, लेकिन सरकार ने इस संबंध में कुछ खास नहीं किया है। दानवे ने आलोचना कि की बुनियादी ढांचे के लिए घोषित 10,000 करोड़ रुपये से किसानों को सीधे लाभ नहीं होगा। राज्य सरकार ने जान-माल के नुकसान के लिए 1,753 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की है। दानवे ने कहा कि रबी सीजन के लिए 6,500 करोड़ रुपए की घोषणा ही एकमात्र महत्वपूर्ण घोषणा है।
Former opposition leader ambadas danve allegation on cm relief fund
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेस्ट का बड़ा फैसला: मुंबई में 1 मार्च से 7 रूट पर BEST की AC बसें, गर्मी में मिलेगा कूल सफर
Feb 28, 2026 | 10:26 AMबजट सत्र में हड़कंप: आईएएस एम. देवेंद्र सिंह निलंबित, मंत्री पंकजा मुंडे को ब्रीफिंग न देने का आरोप
Feb 28, 2026 | 10:04 AMबंगाली सिनेमा से पश्चिम बंगाल के सियासी सफर तक…कौन हैं कोयल मल्लिक जिन्हें राज्यसभा भेजना चाहती हैं ममता?
Feb 28, 2026 | 10:01 AMकिडनी बेचने वाले बयान पर बवाल, विजय वडेट्टीवार के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
Feb 28, 2026 | 09:56 AMटैरिफ को असंवैधानिक बताने पर भड़के ट्रंप, सुप्रीम कोर्ट को सुनाई खरी-खोटी, बोले- फिर से सोचने की जरूरत
Feb 28, 2026 | 09:51 AMEpstein Case में बिल क्लिंटन की गवाही… अमेरिकी इतिहास में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति से पूछताछ
Feb 28, 2026 | 09:50 AMपालधी-तरसोद-जलगांव बाईपास पर ट्रक-बस की टक्कर, फिर 5 गाड़ियां भिड़ीं
Feb 28, 2026 | 09:42 AMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM











