Marathwada के किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने दी 3363.90 लाख की सहायता

Marathwada के 7 जिलों के 3.58 लाख किसानों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर 3363.90 लाख की सहायता मंजूर की गई है। दीपावली पर किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि डीबीटी से वितरित की जाएगी।
Farmers affected by excessive rainfall will get compensation on Diwali.
किसानों को मिलेगा मुआवजा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: मराठवाड़ा क्षेत्र में अतिवृष्टी से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। मराठवाड़ा के कुल सात जिलों के लिए 3363.90 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की गई है। जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

इस संबंध में सोमवार, 20 अक्टूबर को एक सरकारी आदेश जारी कर यह वित्तीय सहायता उसी के अनुसार वितरित की जाएगी। यह सहायता उन किसानों को प्रदान की जाएगी, जिन्हें सितंबर 2025 के दौरान भारी बारिश के कारण कृषि क्षेत्र में बड़ा नुकसान हुआ है।

इस सहायता के अंतर्गत कुल 3,58,612 किसान, और 3,88,107.17 हेक्टेयर क्षेत्र आ रहा है। इसके लिए कुल 3363।90 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।

दीपावली पर्व पर अन्नदाताओं ने जताई खुशी

राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई इस वित्तीय सहायता से भारी वर्षा से हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिलेगी। संबंधित जिलाधिकारी को सहायता राशि वितरण के निर्देश दिए गए हैं।

संभागीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह राशि किसानों को राहत चेक या प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से तुरंत वितरित की जाएगी। बता दें कि मराठवाड़ा में हुई भारी बारिश के चलते खेत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई, जिसकों लेकर किसानों न सरकार से मदद की मांग कर रहे थे। सरकार ने इस पर अमल कर राहत पहुंचाने का काम किया।

ये भी पढ़ें :-

वितरित की जाने वाली राशि

क्र. जिला निधि (लाख रुपये) क्षेत्र (हेक्टेयर में)
1. बीड़ 972.55 57,954.32
2. लातूर 517.66 41,054.48
3. परभणी 442.80 40,333.19
4. छत्रपति संभाजीनगर 982.60 80,549.61
5. जालना 454.51 46,908.77
6. हिंगोली 133.43 12,843.61
7. नांदेड 260.36 42,534.39
Navbharat Live
navbharatlive.com