-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Citizens Of Gunthewari Complex Should Get Their Properties Legal By October 31 Hammer On Illegal Properties Will Run From November 1 Warning Of Municipal Commissioner
गुंठेवारी परिसर के नागरिक 31 अक्टूबर तक करा लें अपनी संपत्तिया लिगल, 1 नवंबर से चलेगा अवैध संपत्तियों पर हथौड़ा, महानगरपालिका कमिश्नर की चेतावनी
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : राज्य सरकार (State Government) ने शहर के गुंठेवारी परिसर (Gunthewari Complex) के सभी अवैध बस्तियों में दिसंबर 2020 तक निर्माण हुई संपत्तियों को वैध (Legalize) कराने के आदेश जारी किए है। इस आदेश के तहत महानगरपालिका प्रशासन द्वारा गुंठेवारी परिसर के सभी संपत्तियों को वैध कराने के लिए एक विशेष मुहिम सितंबर माह में हाथ में ली गई है। इस मुहिम के तहत शहर के गुंठेवारी परिसर के नागरिक 31 अक्टूबर तक अपनी संपत्तियों को वैध करा ले। अन्यथा 1 नवंबर से अवैध संपत्तियों पर हथौड़ा चलेगा। यह चेतावनी महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने बुधवार को दी।
कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर महानगरपालिका प्रशासन द्वारा गुंठेवारी परिसर के सभी संपत्तियों को वैध कराने के लिए विशेष मुहिम जारी है। इस मुहिम का शहरवासी लाभ उठाकर 31 अक्टूबर तक अपनी संपत्तियों का वैध करा ले। उसके बाद प्रशासन द्वारा गुंठेवारी परिसर के सभी अवैध संपत्तियों पर हथौड़ा चलाया जाएगा। कमिश्नर ने साफ कहा कि उसके बाद प्रशासन किसी को न बख्शते हुए अवैध संपत्तियों पर हथौड़ा चलाया जाएगा। यह कार्रवाई करते समय सबसे पहले कमर्शियल संपत्तियों पर हथौड़ा चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अतीक अहमद के बेनामी नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, ED की जांच के बीच अवैध निर्माणों पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
मुहिम को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
उधर, महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि सितंबर माह से महानगरपालिका प्रशासन की गुंठेवारी परिसर में निर्माण हुई अवैध बस्तियों को वैध कराने के लिए शुरु की विशेष मुहिम को जोरदार प्रतिसाद मिल रहा है। प्रशासन के पास 11 अक्टूबर तक गुंठेवारी परिसर के 834 संपत्ति धारकों ने फ़ाइल दाखिल किए है। जिसमें 480 लोगों ने चालान भरा है। इससे महानगरपालिका की तिजोरी में 4 करोड़ 44 लाख 13 हजार 362 रुपए जमा हुए। महानगरपालिका सूत्रों ने बताया कि सभी फ़ाइल दाखिल किए नागरिकों ने चालान भरा तो महानगरपालिका की तिजोरी में 8 करोड़ 78 लाख रुपए जमा होंगे। महानगरपालिका द्वारा शुरु की गई इस मुहिम को प्रथम दिन से बेहतर प्रतिसाद मिलने का दावा गुंठेवारी कक्ष प्रमुख संजय चामले ने किया। उन्होंने बताया कि गुंठेवारी बस्तियों के संपत्तियों को वैध कराने के लिए जगह जगह सेंटर शुरु किए गए है। उसके लिए महानगरपालिका प्रशासन ने 52 एजेंसियों की नियुक्ति की है। शहर के नागरिक उन सेंटरों पर पहुंचकर अपने संपत्तियों को वैध कराने के लिए जरुरी दस्तावेज जमा करें।
ग्रीन जोन के लिए सरकार से मंगाया गया अभ्रिपाय
शहर के पडेगांव, सातारा-देवलाई, नारेगांव, हर्सूल आदि परिसरों में स्थित ग्रीन जोन की जमीनों पर भूखंड माफियाओं ने बड़े पैमाने पर प्लाट बेचे है। आज बड़े पैमाने पर ग्रीन जोन में कई बस्तियां बसी है। ग्रीन जोन में बसी बस्तियों में निर्माण हुए संपत्तियों को वैध कराने के लिए सरकार से अभ्रिपाय मांगा गया है। गुंठेवारी कक्ष प्रमुख चामले ने बताया कि शहर में सवा दो लाख से ढ़ाई लाख संपत्तियां गुंठेवारी परिसर में है। इन संपत्तियों को वैध कराने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने विशेष मुहिम राज्य सरकार के निर्देश पर शुरु की है।
Citizens of gunthewari complex should get their properties legal by october 31 hammer on illegal properties will run from november 1 warning of municipal commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMदतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Jul 15, 2026 | 10:53 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
Jul 15, 2026 | 10:47 PMकेन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PMया तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM














