-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Released Ward Wise Voter List
Sambhajinagar मनपा ने वार्ड-वाइज वोटर लिस्ट जारी की, 11.18 लाख मतदाता योग्य
- Written By: अपूर्वा नायक
Chhatrapati Sambhajinagar मनपा ने 29 वार्डों की मतदाता सूची जारी की। 11.18 लाख वोटर योग्य पाए गए। नाम कटने, बदलावों और नए वोटरों की वजह से कई वार्डों में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Nikaay Chunaav: महानगरपालिका का चुनाव का बिगुल कभी भी बज कता है, इसे देखते हुए छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने गुरुवार, 20 नवंबर को वार्ड-वाइज मतदाता सूची लिस्ट की घोषणा की।
वोटर लिस्ट में दर्ज आंकड़ों को देखते हुए, राजनीतिक हलकों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल का चुनाव का मुकाबला कड़ा होने का अनुमान का लगाया जा रहा है। सूची के अनुसार, मनपा चुनाव के लिए कुल 11,18,118 वोटर योग्य पाए गए हैं।
इसमें 5,74,933 पुरुष, 5,43,099 महिला और 86 धर्ड-जेंडर बोटर शामिल हैं, डिप्टी कमिश्नर और चुनाव विभाग के प्रमुख विकास नवाले ने बताया राज्य चुनाव आयोग ने 1 जुलाई, 2025 तक की वोटर लिस्ट मनपा को उपलब्ध कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
एयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
इसमें फुलंब्री, पूर्व, पश्चिम और मध्य के चार विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट शामिल थीं। मनपा प्रशासन ने इन सुचियों को 29 वार्ड में फिर से बांटा है। वोटरों को वार्ड की गिनती, आबादी और एरिया के हिसाब से बांटा गया है।
हर तीन वार्ड के लिए एक उपायुक्त लेवल का अधिकारी नियुक्त किया गया है, और एक वार्ड में वोटरों के क्लासिफिकेशन के लिए चार एन्यूमेरेटर्स की अलग टीम नियुक्त की गई है। यह स्क्रूटनी प्रोसेस करीब दो हफ्ते से जंगी लेवल पर चल रही थी।
युवा वोटर्स को एकजुट करने की हो रही कोशिश
मतदाता सूची घोषित होते ही शहर की सभी पार्टियों ने वार्ड के हिसाब से अपनी ताकत का एनालिसिस शुरू कर दिया है। कई जगहों पर नई बिल्डिंग में बड़ी संख्या में युवा वोटर्स के रहने से नए समीकरण की संभावना बढ़ गई है।
ऐसे भी संकेत हैं कि कुछ प्रभाग में महिला वोटरों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है, है, इसलिए महिला उम्मीदवारों पर जोर देना होगा बता दे कि करीब 10 साल मनपा चुनाव होने जा रहे है जिससे हर प्रभाग में इच्छुकों की संख्या अधिक है।
गत सप्ताह प्रभाग के आरक्षण घोषित होने के बाद से सालों से मनपा चुनाव लड़ने का सपना सजाए बैठे इच्छुकों ने किस प्रभाग से चुनाव लड़ने है, इसकी तैयारियां शुरु कर दी है कई इच्छुकों के प्रभाग आरक्षित होने से वह दूसरे प्रभाग में किस्मत आजमाने के प्रयासों में जुटे है।
नाम कटने के बाद समीकरण बिगड़े
वार्ड में वोटरों की संख्या आम तौर पर 30,000 से 50,000 के बीच होती है, कुछ जगहों पर शहरीकरण बढ़ने की वजह से वोटरों की संख्या उम्मीद से ज्यादा है। जबकि कम आबादी वाले वार्ड में यह रेश्यो तुलना में कम देखा गया है।
लिस्ट अनाउंस होते ही संभावित उम्मीदवारों ने तुरंत अपने-अपने प्रभाग के मतदाता सूची के गड्ढे उठा लिए, मतदाता सूची में कई अनपेक्षित बदलाव, स्थानांतरित्त मतदाता नए नाम और कुछ जगहों पर बड़े पैमाने पर नाम कटने के बाद राजनीतिक समीकरण बिगड़े हैं इसीलिए कई वार्डों में उम्मीदवारों में बेचैनी देखी गई।
वोटर लिस्ट की कॉपी मिलेगी 2 रुपए प्रति पेज
जिन लोगों को वोटर लिस्ट की प्रिंटेड कॉपी चाहिए उनके लिए 2 रुपये प्रति पेज की फीस तय की गई है। एक वार्ड की लिस्ट लगभग 1500 से 2000 पेज की होती है। इसलिए, हर एक की कीमत 3,000 से 4,000 रुपये होगी, कॉपी देने के लिए 4 कर्मचारी अलग से लगाए गए है और यह मानते हुए कि लिस्ट की डिमांड ज्यादा होगी।
चुनाव विभाग ने इस साल एक्स्ट्रा कर्मचारी लगाए है मनपा चुनाव विभाग ने गुरुवार को प्रक्रारूप मतदाता सूची पब्लिश की है। इस वोटर लिस्ट पर ऑब्जेक्शन और सुझाव लेने के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- Thane में कचरे की बदबू से नागरिक त्रस्त, समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
ऑब्जेक्शन तभी किए जा सकते हैं जब फॉर्म A के अनुसार वोटर लिस्ट में नाम न हो वा नाम गलत वार्ड में शामिल हो गया हो। एक साथ ऑब्जेक्शन नहीं लिए जाएंगे, हाउसिम कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन या सेक्रेटरी के पास ऑब्जेक्शन दर्ज किए जा सकते हैं।
Chhatrapati sambhajinagar municipal corporation released ward wise voter list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














