Chhatrapati Sambhajinagar में फेक बम कॉल से हड़कंप, आरोपी पर केस दर्ज

Chhatrapati Sambhajinagar पुलिस नियंत्रण कक्ष में मस्जिदों पर बम धमाके की झूठी सूचना देने वाला आरोपी अंबाजोगाई से पकड़ा गया। बेगमपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Sambhajinagar Mosque Bomb Threat
संभाजीनगर मस्जिद बम धमकी मामला (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Bomb Threat In Chhatrapati Sambhajinagar: पुलिस नियंत्रण कक्ष में कॉल कर शहर की मस्जिदों में बम विस्फोट की झूठी जानकारी देने वाले सरफिरे व्यक्ति को पुलिस ने अंबाजोगाई से दबोच लिया।

पुलिस को छकाने वाले और हत्थे चढ़े आरोपी की शिनाख्त शेख सलीम चांद पाशा (मनियार गली, रविवार पेठ, अंबाजोगाई, जिला बीड़) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर की दोपहर में 12।10 बजे नियंत्रण कक्ष में एक मोबाइल कॉल आया जिसमें संबंधित व्यक्ति ने खुद का नाम शेख सलीम बताया।

हिंदी भाषा में कहा कि औरंगाबाद की मस्जिदों में कुछ लोग बॉम्ब ब्लास्ट करने वाले हैं। उस समय नियंत्रण कक्ष अधिकारी के रूप में उपनिरीक्षक अशफाक मुश्ताक शेख ड्यूटी पर थे। उक्त कॉल के बाद नियंत्रण कक्ष में हड़कंप मच गया। नियंत्रण कक्ष ने बीड़ शहर नियंत्रण कक्ष से संपर्क साधकर अंबाजोगाई पुलिस को भी सूचना दी। जांच क्षेत्र का निवासी होने की पुष्टि हुई।

बेगमपुरा पुलिस थाने में आरोपी पर केस दर्ज

इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक सोमनाथ जाधव के जरिए कॉल करने वाले आरोपी का मोबाइल क्रमांक खोजा गया। लोकेशन अंबाजोगाई क्षेत्र का होने के बाद गंभीर घटना बाबत अंबाजोगाई पुलिस को सूचित किया गया।

अंबाजोगाई पुलिस ने उक्त आरोपी की खोजबीन व पूछताछ करने पर उसके झूठी जानकारी देने का खुलासा हुआ। प्रकरण में उपनिरीक्षक अशफाक मुश्ताक शेख की फरियाद पर बेगमपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच हवलदार पोपट काकड़े कर रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com