-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Congress Meeting Election Strategy
छत्रपति संभाजीनगर में कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, पानी नहीं तो टैक्स नहीं का दिया नारा
- Written By: आकाश मसने
Chhatrapati Sambhajinagar मनपा चुनाव को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक में जीत का विश्वास जताया गया। शेख यूसुफ बोले– सत्ता नहीं, शहर के विकास के लिए लड़ेंगे, वजाहत मिर्जा ने एकता पर जोर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Congress Meeting: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देशानुसार, आगामी छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव तैयारियों के बीच शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण विधानसभा वार समीक्षा बैठक शनिवार को गांधी भवन में ली गई। बैठक का आयोजन पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष शेख यूसुफ ने किया था।
बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने मनपा चुनाव कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी और जीतेगी भी यह विश्वास जताया। बैठक में आगामी मनपा चुनाव और स्थानीय निकायों की योजना सहित पार्टी संगठन को मजबूत करने के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
सभी को साथ लेकर काम करने की सलाह
छत्रपति संभाजीनगर जिला प्रभारी वजाहत मिर्जा ने कहा कि सभी को साथ लेकर शहर के विकास और पार्टी की मजबूती के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। शहर जिला अध्यक्ष शेख यूसुफ ने कहा कि पानी नहीं तो टैक्स नहीं और सत्ता के लिए नहीं, बल्कि शहर के विकास के लिए लड़ना है, यह नारा देकर चुनाव लड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
अशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब
बैठक में वार्ड वाईज चुनाव रणनीति पर चर्चा की गई पाटी के जिला निरीक्षक वजाहत मिर्जा ने कहा कि हम आपसी मतभेद भुलाकर का चुनाव को सामना करेंगे तो हमारी जीत निश्चित है। जनता शहर के विकास को लेकर कांग्रेस की साथ खड़ी रहेगी। सिर्फ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का तालमेल बखूची हो। बैठक में सांसद कल्याण काले ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने की अपील की।
इस अवसर पर मध्य विधानसभा प्रभारी रिजवान सौदागर, पूर्व विधानसभा प्रभारी विद्याताई पाटिल और पश्चिम विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र घोडजकर सहित प्रदेश पदाधिकारी एमएम शेख, कमाल फारूकी, डॉ. सरताज पठान, नामदेव पवार, मोहन देशमुख, सैयद अकरम, इब्राहिम पठान, नासिर खान, ब्लॉक अध्यक्ष भाऊसाहब जगताप, इब्राहिम पटेल, इकबाल सिंह गिल, उमाकांत खोतकर, शेखा अतहर, हमाद चाउस, अनीस पटेल, शेख कैसर बाबा, महेंद्र रमंडलवा, डॉ. नीलेश अंबेवाडीकर, विशाल बसवाल, आमेर अब्दुल सलीम, सागर नागरे आदि मौजूद रहेंगे।
Chhatrapati sambhajinagar congress meeting election strategy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














