

Chhatrapati Sambhajinagar Aurangabad Municipal Corporation: छत्रपति संभाजीनगर महंगी चिकित्सा जांचों के कारण आम नागरिकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के लिए महानगरपालिका ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शहर के महानगरपालिका स्वास्थ्य केंद्रों में कम दरों पर एमआरआई सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सभापति अनिल मकरिये ने संबंधित अधिकारियों को एमआरआई केंद्र शुरू करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को सभापति डॉ. सुनीता सालुंखे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा, नगरसेवक गोविंद केंद्रे, राजगौरव वानखेडे तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
इस दौरान शहर के स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद समस्याओं, दवाओं की उपलब्धता और मानव संसाधन की कमी पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सक्षम बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर सुधार करने पर जोर दिया गय। नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही महानगरपालिका का मुख्य उद्देश्य बताया गया।
महानगरपालिका स्वास्थ्य केंद्रों में एमआरआई सुविधा शुरू होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में होने वाली महंगी जांच से राहत मिलेगी। कम लागत में आधुनिक जाच सुविधा उपलब्ध होने से उपचार प्रक्रिया में तेजी आएगी और शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।