Chhatrapati Sambhajinagar मनपा की पहल,'एक प्रभाग एक पार्क' से बदलेगा शहर का पर्यावरण; 9.70 करोड़ की योजना

Sambhajinagar Park Plan: छत्रपति संभाजीनगर में 'एक प्रभाग एक पार्क' योजना लागू, 9.70 करोड़ से आधुनिक उद्यान विकसित होंगे, सिद्धार्थ उद्यान व बॉटनिकल गार्डन में विशेष प्रोजेक्ट।
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation's Initiative: 'One Ward, One Park' to Transform the City's Environment; A ₹9.70 Crore Project
Sambhajinagar One Ward One Park Scheme( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Sambhajinagar One Ward One Park Scheme: छत्रपति संभाजीनगर तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच नागरिकों को खुली व हरित जगहें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनपा ने 'एक प्रभाग एक पार्क' योजना लागू करने का निर्णय लिया है।

लगभग 9.70 करोड़ रुपये के बजट से आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे, जिससे शहर के पर्यावरणीय विकास को नई दिशा मिलेगी। बढ़ते कंक्रीट के जंगल के बीच हरित क्षेत्रों की कमी को दूर करने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस योजना के तहत हर प्रभाग में एक स्वतंत्र पार्क के लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इन उद्यानों में मनोरंजन, व्यायाम व स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर के सिद्धार्थ उद्यान को 'स्मार्ट ग्रीन पार्क' के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें आधुनिक सुविधाएं, आकर्षक डिजाइन व पर्यावरण अनुकूल उपाय शामिल होंगे, जिससे यह शहर का आदर्श उद्यान बन सके, बालासाहेब ठाकरे बॉटनिकल गार्डन में 'अर्बन वेलनेस हब' विकसित किया जाएगा, इसके लिए 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां ओपन जिम, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र व योग-ध्यान के लिए विशेष स्थान तैयार किए जाएंगे, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल ट्री सेंसस व कार्बन न्यूट्रल पार्क

शहर में हरित आवरण बढ़ाने के लिए वृक्ष प्राधिकरण को 5 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है। इसके तहत जीआईएस आधारित ट्री मैपिंग, क्यूआर कोड रैगिंग व 'अडॉप्ट अ ट्री' जैसे उपक्रम शुरू किए जाएंगे।

साथ ही 2.50 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल ट्री सेंसस भी किया जाएगा। मनपा ने कार्बन न्यूट्रल पार्क, प्लास्टिक मुक्त उद्यान व जैव विविधता संरक्षण के लिए विशेष क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है। इससे शहर में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com