-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Big Action Of Ndps Team Two Arrested For Selling Button Pills Illegally
एनडीपीएस दल की बड़ी कार्रवाई, नशे की अवैध रुप से बटन गोलियां बेचने वालों दो गिरफ्तार
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : स्थानीय सीपी डॉ. निखिल गुप्ता (CP Dr. Nikhil Gupta) ने शहर में पिछले कुछ महीने से जारी अवैध नशे (Illegal Drugs) के कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का बीडा उठाया है। उसमें उन्हें कामयाबी भी मिल रही है। सीपी डॉ. गुप्ता द्वारा अवैध नशे के कारोबार को बंद करने के लिए गठित किए एनडीपीएस टीम (NDPS Team) ने शहर के उस्मानपुरा क्षेत्र में छापा मारकर अवैध रुप से नशे की गोलियों (Tablets) बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनसे करीब 600 नशे की गोलियां बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध रुप से नशे का कारोबार करने वालों में खलबली मची है।
एनडीपीएस दल के एपीआई सैयद मोहसीन अली ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि उस्मानपुरा परिसर में एक व्यक्ति अवैध बटन नामक नशे की गोलियां बेच रहा है। इसी जानकारी पर एनडीपीएस दल ने जाल बिछाकर नशे के गोलियां बेच रहे 43 वर्षीय राम धोंडू काले की तलाशी लेने पर उसके पास बटन नामक 45 नशे की गोलियां पायी गयी। उससे अधिक पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि उसने यह गोलियां शहर के एन-2 ठाकरे नगर निवासी दीपक साहेबराव हावले से खरीदी। इसी जानकारी पर एनडीपीएस टीम ने ठाकरे नगर में जाल बिछाया। तब प्रमुख आरोपी दीपक हावले अपनी बोलेरो जीप क्रमांक (एमएच 20 एफयू-8086) में अवैध रुप से बटन नामक नशे की गोलियां बेचते हुए पाया गया। पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर उसके पास नशे की बटन नामक 555 गोलियां पायी गयी। जिसके कीमत साढ़े तीन हजार से अधिक थी।
सम्बंधित ख़बरें
नाकाडोंगरी हाईस्कूल में छात्रों ने ली नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ, गोबरवाही पुलिस की पहल
मुंबई में नशे का बढ़ता जाल: 6 महीने में 4,012 NDPS केस, 206 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
लातूर और परभणी से खरीदी गई थी नशे की गोलियां
मुख्य आरोपी दीपक हावले ने पुलिस को बताया कि मेरे पहचान के परभणी की महिला डॉक्टर और सेलू की एक डॉक्टर के लेटर पैड पर नशे की गोलियां लातूर, परभणी के अलग-अलग मेडिकल से खरीदी। उसके बाद उन गोलियों को अधिक दाम में औरंगाबाद लाकर बेचा जा रहा था। उन दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर के उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उन दोनों आरोपियों से 600 नशे की गोलियां, एक बोलेरो जीप, मोबाइल ऐसा करीब 10 लाख रुपए का माल जप्त किया। यह कार्रवाई शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता, क्राइम ब्रांच के एसीपी ढुमे, क्राइम ब्रांच के पीआई अविनाश आघाव के मार्गदर्शन में एपीआई सैयद मोहसीन अली, एएसआई नंदकुमार भंडारे, सैयद शकील, प्रकाश गायकवाड, आनंद वाहुल, धर्मराज गायकवाड, प्राजक्ता वाघमारे, चालक शंकर सुंदरहड, औषधि निरीक्षक जेडी जाधव ने पूरी की। शहर के सीपी डॉ. गुप्ता ने एनडीपीएस की इस कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की।
Big action of ndps team two arrested for selling button pills illegally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMBhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
Aug 09, 2026 | 06:04 PMजब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Aug 09, 2026 | 05:59 PMबच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
Aug 09, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














