महिला सशक्तिकरण पर जोर, पैठण में महिला बचत समूहों को बढ़ावा, विधायक भुमरे ने दिया 1 करोड़ का कर्ज

Microfinance Support Women: पैठण में महिला स्वयं सहायता समूहों की चार दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए विधायक विलास भुमरे ने कहा कि बचत समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।
Emphasis on Women's Empowerment: Promoting Women's Self-Help Groups in Paithan; MLA Bhumre Sanctions Loans Worth ₹1 Crore.
Maharashtra Women Empowerment ( Source: Social Media )
Updated on

Maharashtra Women Empowerment: छत्रपति संभाजीनगर शिवसेना विधायक विलास भुमरे ने कहा कि बचत समूहों के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

उनका कहना रहा कि पैठण के बचत समूहों के लिए लोकसंचालित साधन केंद्र हेतु सभागार, कार्यालय व प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला आर्थिक विकास महामंडल के समूहों को जिला नियोजन समिति के जरिए परिचालन पूंजी उपलब्ध कराने के लिए सहयोग किया जाएगा।

महिला आर्थिक विकास महामंडल के जिला कार्यालय की ओर से पैठण में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों की चार दिवसीय जिलास्तरीय प्रदर्शनी एवं विक्रय महोत्सव का उद्घाटन भुमरे ने किया, तब वे विचार रख रहे थे।

भुमरे ने पैठण तहसील के महिला बचत समूहों को 50 लाख रुपये व जिले की अन्य तहसीलों के समूहों को 50 लाख रुपये का ऋण वितरित कर मुस्कान बिखेरने की कोशिश की।

22 पुरुषों को सम्मान सुधारक पुरस्कार प्रदान

समारोह में महिला समूहों के सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले 22 पुरुषों को पुरुष सम्मान सुधारक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पैठण तहसील व जिले से 750 महिलाएं शामिल हुई।

प्रस्तावना चंदनसिंह राठौड़ ने रखी। संचालन सुनीता सहाणे ने किया व आभार सुनील पैठणे ने माना, इस अवसर पर शिवाजी नागरी सहकारी बैंक के अध्यक्ष रवींद्र काले, भूषण कावसनकर, उपनगराध्यक्ष तुषार पाटील, पंचायत समिति सभापति वैशाली बोबले, उपसभापति संजय लगाने, जिला परिषद सदस्य पांडुरंग औटे, ज्योति काकडे, पटवेकर, ज्योति पठाते आदि मौजूद थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com