-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Aurangabad Municipal Corporation Found First Place In The Country In Giving Qr Code Covid 19 Test Report
क्यूआर कोड कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट देने में औरंगाबाद महानगरपालिका ने पाया देश में प्रथम स्थान
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद. देश भर में क्यूआर कोड (QR Code) कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Test) की रिपोर्ट (Report) देने में औरंगाबाद महानगरपालिका ने देश में प्रथम स्थान पाया है। औरंगाबाद महानगरपालिक (Aurangabad Municipal Corporation) और स्मार्ट सिटी औरंगाबाद (Smart City Aurangabad) के सहकार्य से यह काम शुरु कर कोविड-19 के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए क्यूआर कोड वाले रिपोर्ट दी जा रही है। देश में प्रथम स्थान पाने पर महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) आस्तिक कुमार पांडेय (Aastik Kumar Pandey) ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय एमएचएमएच एप को दिया है।
औरंगाबाद महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में 15 अगस्त से इस प्रकार की रिपोर्ट देने का काम महानगरपालिका प्रशासन ने शुरु किया है। आज तक पिछले एक साल में महानगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर भर की गई आरटीपीसीआर टेस्ट के करीब 5 लाख से अधिक लोगों की क्यूआर कोड वाली रिपोर्ट औरंगाबाद स्मार्ट सिटी के मेरी हेल्थ मेरे हाथ में इस एप पर उपलब्ध है। क्यूआर कोड होने के कारण रिपोर्ट सच होना निश्चित है। विशेषकर, झूठी रिपोर्ट देकर फंसाने और रिपोर्ट में गड़बड़ियां करने वालों पर लगाम लगता है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
Corona को लेकर राहत भरी खबर, एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट, 24 घंटे में 1 की मौत
कैसे पाए आरटीपीसीआर टेस्ट की क्यूआर रिपोर्ट
टेस्ट करने के बाद पंजीकृत किए मोबाईल क्रमांक पर एक एसएमएस आता है। उसमें टेस्ट किए व्यक्ति का एसआरएफआईआईडी दर्ज रहेगा। उसके बाद 12 घंटे के बाद एसएमएस द्वारा एक लिंक आएगी। उस लिंक पर अपना एसआरएफआईआईडी और मोबाईल नंबर डाले। उसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव है, या निगेटिव है, इसकी जानकारी मिलेगी। इसी रिपोर्ट में टेस्ट किए व्यक्ति की रिपोर्ट में क्यूआर कोड भी रहेगा।
क्यूआर कोड वाला रिपोर्ट उपलब्ध होगा
औरंगाबाद महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी औरंगाबाद ने मेरी हेल्थ मेरी जिम्मेदारी यानी एमएचएमएच एप तैयार किया है। यह एप डाउनलोड कर डाउनलोड टेस्ट रिपोर्ट पर क्लिक करें। पंजीकृत किया मोबाईल क्रमांक और एसआरएफआईआईडी उसमें डाले। उसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट किए व्यक्ति का क्यूआर कोड वाला रिपोर्ट उपलब्ध होगा।
झूठी रिपोर्ट देने पर लगा ब्रेक, प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय का दावा
औरंगाबाद महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय ने क्यूआर कोड कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट देने में औरंगाबाद महानगरपालिका के प्रथम स्थान पाने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि देश के अंतर्गत और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा करने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य की गई है। साथ ही इस टेस्ट की रिपोर्ट क्यूआर कोड के रुप में होना बंधनकारक है। कोविड-19 टेस्ट निगेटिव होने पर ही फ्लाइट में यात्रा करने को इजाजत दी जा रही है। साथ ही रेल यात्रा, बस में यात्रा और राज्य में यात्रा के लिए भी क्यूआर कोड की रिपोर्ट उपयुक्त साबित होती है। इसी के तहत औरंगाबाद महानगरपालिका और स्मार्ट सिटी औरंगाबाद ने पहल कर इसके लिए काम करते हुए देश में प्रथम स्थान पाया। इस उपक्रम के लिए तैयार किए गए एमएचएमएच एप कारगर साबित होने का दावा महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय ने किया है।
Aurangabad municipal corporation found first place in the country in giving qr code covid 19 test report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMनवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














