

Chhatrapati Sambhajinagar Anti Narcotics Task Force: छत्रपति संभाजीनगर जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में सामग्री तथा उपकरण जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के विशेष पुलिस महानिरीक्षक शारदा राजन, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार पाटील, पुलिस अधीक्षक अजीत टेंबे तथा पुलिस उप अधीक्षक साईनाथ धोत्रे के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस को 16 मार्च 2026 को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एमआईडीसी सिडको थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग एक मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार कर रहे थे।
टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 3 लाख 95 हजार 780 रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया।
इसमें 65 ग्राम एमडी ड्रग्स, डिस्टिलेशन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले उपकरण, राउंड बॉटल फ्लास्क, कंडेंसर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, केमिकल पाउडर, गैस सिलेंडर, मिक्सर मशीन, प्लास्टिक इम, तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री शामिल है।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन रवींद्र कदम (32 वर्ष, व्यवसाय, व्यापार, आनंद नगर ठाणे वैरट। और मयुर दिपक जाधव (23 व व्यवसाय, चालक, निवासी कोपरी, आनंद नगर ठाणे ) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की चारा 8 सी), 21, 22 और 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने रसायन शास्त्र की पढ़ाई की थी और उसी ज्ञान का उपयोग कर मादक पदार्थ तैयार कर रहा था। मामले की आगे की जांच एमआईडीसी सिठको थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक गीता बागडे, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय जगदाडे, दीपाली पाटील आदि ने पूरी की।