- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Amc Spent 10 Crore 55 Lakh Fund On Ramai Awas Yojana
AMC ने रमाई आवास योजना पर खर्च किया 10 करोड़ 55 लाख का फंड
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : रमाई आवास योजना (Ramai Awas Yojana) के लिए 9 मार्च 2010 को सरकार द्वारा जारी किए गए निर्णया नुसार महानगरपालिका (Municipal Corporation) कार्य क्षेत्र के लिए 5 हजार घरों के निर्माण का भौतिक उद्दिष्ट (Physical Purpose) को मंजूरी प्राप्त है। इस योजना पर अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से महानगरपालिका को आज तक 52 करोड़ 27 लाख रुपए का निधि प्राप्त हुआ है। योजना के खाते पर फरवरी 2022 तक 19 करोड़ 22 लाख रुपए का निधि उपलब्ध था। उपलब्ध निधि से जून 2022 के अंत तक 10 करोड़ 55 लाख रुपए निधि खर्च किया गया है।
हाल ही में रमाई आवास योजना का जायजा लेने के लिए घरकुल निर्माण समिति की बैठक महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। तब यह जानकारी सामने आयी। बैठक में सामाजिक न्याय और विशेष सहाय विभाग के अधिकारी डीएच राजमोडे, महानगरपालिका उपायुक्त अपर्णा थेटे, महानगरपालिका के नगर रचना के उपसंचालक एबी देशमुख, उपअभियंता एसएस रामदासी, प्रकल्प व्यवस्थापन सलाहकार काजी नुर मोहियोददीन प्रमुख रुप से उपस्थित थे। प्रस्तुत बैठक में लागू सरकार निर्णया नुसार योजना पर अमलीजामा पहनाने के लिए भौतिक, आर्थिक उद्दिष्ट पूर्ति और कई निर्णयों को मान्यता दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर ऐतिहासिक पनचक्की परिसर से हटाया गया 3 टन कचरा
छत्रपति संभाजीनगर में नालों की सफाई के मनपा के दावों की खुली पोल, किनारों पर लगा गाद का ढेर बढ़ा रहा है चिंता
नागपुर मनपा के दावों की खुली पोल: मानसून पूर्व नालों और चैंबरों की सफाई अधूरी, नियंत्रण कक्ष से जनता बेखबर
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में वर्षों से जमे कर्मियों के होंगे तबादले, पारदर्शिता बढ़ाने प्रशासन की तैयारी
बता दे कि राज्य सरकार के निर्णया नुसार रमाई आवास योजना में अनुसूचित जाती और नवबौध्द घटकों के लिए पक्के घरों का निर्माण और कच्चे घरों का निर्माण पक्के घरों में करना शामिल है। इस योजना में लाभार्थी की ओर से खुद के पहल से 323 स्क्वायर फिट निर्माण कार्य सरकार निर्णय 7 फरवरी 2017 के अनुसार मान्यता प्राप्त है। साथ ही सरकार निर्णया नुसार घरकुल निमार्ण कार्य के लिए निजी लाभार्थी का निकष सालाना उत्पन्न की मियाद रकम 3 लाख और अनुदान रकम ढ़ाई लाख रुपए रखने के लिए मान्यता प्राप्त है। सरकार निर्णया नुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर लाभार्थी के हिस्से की 10 प्रतिशत रकम भरने की शर्त लागू न रहने के बारे में निर्णय पारित किया गया है। इससे पूर्व के 5 चरणों के तजवीज के चलते लाभार्थी को होने वाला आर्थिक तनाव और कार्यालय में बार-बार आकर दस्तावेज दाखिल करने की परेशानियों को टालने और लाभार्थियों के आसानी के दृष्टि से 9 मार्च 2010 को सरकार द्वारा जारी निर्णया नुसार घरकुल निर्माण कार्य के लिए लाभार्थियों को वितरित करने का अनुदान तीन चरणों में करने को लेकर महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा निर्देश देने पर तीन चरणों में अनुदान देने का निर्णय पारित किया गया।
उसके अनुसार अनुदान वितरण के प्रथम चरण में घर के काम के आंरभ में कुल अनुदान का 50 प्रतिशत यानी एक लाख 25 हजार रुपए, दूसरे चरण में स्लैब निर्माण कार्य के आरंभ में सेटरिंग स्तर पर 40 प्रतिशत यानी एक लाख और बची 10 प्रतिशत यानी 25 हजार की राशि लाभार्थी के घरकुल इस्तेमाल के स्थिति में अंतिम चरण में अनुदान वितरित करने को मान्यता घरकुल निर्माण समिति की बैठक में दी गई।
Amc spent 10 crore 55 lakh fund on ramai awas yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Massachusetts Meteor: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गिरा विशाल उल्कापिंड, तेज धमाके से कांप उठी कई इमारतें
May 31, 2026 | 12:27 PMठाणे में सेल्फ जनगणना को नहीं मिला अपेक्षित रिस्पॉन्स, सिर्फ 1.10 लाख लोगों ने भरी ऑनलाइन जानकारी
May 31, 2026 | 12:25 PMनाग नदी चौड़ीकरण अधूरा, बारिश से पहले नदी सफाई के दावों की खुली पोल; नागपुर में कई हिस्से बदहाल
May 31, 2026 | 12:19 PMHealthy Diet For Weight Loss: वजन कम करने से ज्यादा जरूरी हैं ये 7 चीजें, तभी घटेगी पेट की चर्बी
May 31, 2026 | 12:17 PM426 करोड़ की जल परियोजना पर बड़ा अपडेट, 15 लाख आबादी को मिलेगा 273 एमएलडी पानी
May 31, 2026 | 12:14 PMछत्रपति संभाजीनगर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों की आवाजाही से पारा लुढ़ककर 38 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से राहत
May 31, 2026 | 12:12 PMगुजरात के मेडिकल स्टूडेंट की जॉर्जिया में मौत की आशंका! 17 दिनों बाद नदी में शव मिलने की खबर
May 31, 2026 | 12:11 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














