राकांपा के बैनर से अजीत पवार का फोटो गायब,  तिरोडा में बढ़े राजनीतिक कयास

तिरोडा में राकां के सम्मेलन में अजीत पवार का फोटो गायब, राजनीतिक कयासों का बाजार गर्म। जानें पूरी कहानी।
amrawati-272
Published on
Updated on

Gondia News: गोंदिया जिले के तिरोडा में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मेलन ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. इस सम्मेलन के लिए लगाए गए बैनर से पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता अजीत पवार का फोटो गायब रहने से विवाद बढ़ गया है.

खास बात यह है कि यह कार्यक्रम सांसद प्रफुल पटेल के गृह जिले गोंदिया में आयोजित किया गया था, जिससे इस घटना को और अधिक महत्व मिल गया है. बैनर पर केवल प्रफुल पटेल का ही फोटो प्रमुख रूप से दिखाई दिया, जबकि अजीत पवार का फोटो नजर नहीं आया.

राष्ट्रवादी कांग्रेस के अजीत पवार गुट में हाल के दिनों में चल रही अंदरूनी गुटबाजी के बीच इस घटनाक्रम को काफी अहम माना जा रहा है. वहीं खुद को अजीत पवार समर्थक बताने वाले कुछ विधायक और पदाधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. तिरोडा में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की अच्छीखासी उपस्थिति रही. हालांकि, बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा की गई, लेकिन बैनर से अजित पवार की अनुपस्थिति ही सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गई.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com