10 करोड़ दो वरना..बिश्नोई गैंग के नाम पर अकोला के MLA साजिद खान को मिली जान से मारने की धमकी, विदेश से आया फोन

Sajid Khan Pathan MLA Akola: अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गैंग की धमकी। 10 करोड़ की फिरौती की मांग। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, कांग्रेस ने मांगी Y कैटेगरी सुरक्षा।
Akola West MLA Sajid Khan Pathan receives threats from the Bishnoi gang, demanding a ransom of 10 crore rupees.
बिश्नोई गैंग और साजिद खान पठान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bishnoi gang threat Akola: अकोला जिले के अकोट के भाजपा शहराध्यक्ष तथा अकोट के भाजपा विधायक को मिली बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद अब अकोला पश्चिम विस क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गैंग के शुभम लोणकर द्वारा मंगलवार को मोबाइल पर धमकी दी गयी। 10 करोड़ रुपये दो अन्यथा तुम्हारी जान की खैर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक साजिद खान पठान के मोबाइल पर यह कॉल विदेश से आया था। उन्हें इस तरह की धमकी का फोन आने के बाद पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उन्हें सुरक्षा के लिए चार बंदूकधारी सुरक्षा रक्षक पुलिस द्वारा दिए गए हैं।

उन्हें मिली धमकी को लेकर पुलिस द्वारा काफी गोपनीयता बरती जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक से इस बारे में चर्चा भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिश्नोई गैंग का शुभम लोणकर अकोला जिले की अकोट तहसील के एक गांव का रहने वाला है।

सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाए : वानखड़े

इस बारे में कांग्रेस के महानगराध्यक्ष डा. प्रशांत वानखड़े का कहना है कि, विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोंई गैंग द्वारा जिस तरह की धमकी दी गयी है उसे देखते हुए उन्हें कम से कम वाई कैटेगिरी की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जानी चाहिए। इसी तरह उनके परिवार के सदस्यों को भी संपूर्ण सुरक्षा देनी चाहिए। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें दिन भर अपने चुनाव क्षेत्र में आना जाना पड़ता है। उन्हें पुलिस विभाग द्वारा संपूर्ण सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

तत्काल कड़ी सुरक्षा प्रदान करें : जकारिया

इस बारे में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जावेद जकारिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गृहमंत्री को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कांग्रेसी विधायक साजिद खान पठान तथा उनके परिवार को तत्काल कड़ी पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com