लातूर हंगामे पर डिप्टी CM अजित पवार का एक्शन, अपने खास नेता को पद से हटाया

Maharashtra News: लातुर में हुए हंगामे के बाद शरद पवार ने इस पर एक्शन लिया है। डीप्टी सीएम पावर ने सूरज चव्हाण को उनके पद से हटा दिया है। उन्होंने अपने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Ajit Pawar action on Latur violence: लातूर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुए हंगामे के बाद अजित पवार ने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चव्हाण को उनके पद से हटा दिया है। रविवार को लातूर में हुई मारपीट की घटना चिंताजनक और निंदनीय थी। इस घटना से पार्टी की छवि धूमिल हुई थी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार को सूरज चव्हाण को उनके पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया।

महाराष्ट्र के लातूर में अखिल भारतीय छावा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण को आखिरकार पद से हटना पड़ा है। सोमवार (21 जुलाई) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने इस संबंध में निर्देश दिए।

अजित पवार ने सूरज चव्हाण से की मुलाकात 

अजित पवार को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत सूरज चव्हाण को मिलने के लिए बुलाया। पहले से ही संकेत मिल रहे थे कि अजित पवार से मुलाकात के बाद सूरज चव्हाण के खिलाफ कार्रवाई होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी सूरज चव्हाण की हरकत पर नाराजगी जाहिर की थी। अब अजित पवार ने उन्हें पद छोड़ने का आदेश दे दिया।

यह भी पढ़ें - लातूर में NCP वर्करों की गुंडागर्दी, ‘छावा’ के सदस्यों को बेरहमी से पीटा, VIDEO

सूरज चव्हाण को इस्तीफे के मिले निर्देश

अजित पवार ने अपने एक्स अकांउट पर लिखा, कल लातूर में हुई बेहद गंभीर और निंदनीय घटना के मद्देनजर, मैंने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण को तत्काल उनके पद से इस्तीफा देने का स्पष्ट निर्देश दिया है। पार्टी के मूल्यों के खिलाफ जाकर किया गया कोई भी आचरण किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है, इसलिए यह कठोर निर्णय लिया गया है।

लोकतंत्र, शांति और अहिंसा को दें प्राथमिकता

उप-मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, मैं किसी भी प्रकार की हिंसा, अभद्र व्यवहार या अमर्यादित भाषा का दृढ़ता से विरोध करता हूं। समाज के हर वर्ग की न्यायपूर्ण मांगों और भावनाओं का हम दिल से सम्मान करते हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पहचान छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लोकतंत्र, समानता और बंधुत्व के विचारों पर आधारित है। अजित पवार ने कहा कि मैं अपने सभी साथियों और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि सामाजिक जीवन में काम करते समय हमेशा लोकतंत्र, शांति और अहिंसा जैसे मूल्यों को प्राथमिकता दें।

सूरज चव्हाण अजित पवार के रहे हैं खास

सूरज चव्हाण ने रविवार (20 जुलाई) को लातूर में अखिल भारतीय छावा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी। सूरज चव्हाण, अजित पवार के खासमखास माने जाते थे। जब अजित पवार ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाई थी, तब सूरज चव्हाण शुरूआती दौर में ही उनके साथ हो गए थे। ऐसे में सूरज चव्हाण के खिलाफ हुई यह कार्रवाई पार्टी के लिए बड़ा कदम मानी जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com