डंपर के नीचे आने ही वाली थी युवती, मौत को छूकर टक से वापस आई; VIDEO हो रहा वायरल

Ahilyanagar Accident Video: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में डंपर की टक्कर के बाद लड़की ने गज़ब की सूझबूझ दिखाते हुए बम्पर पकड़कर अपनी जान बचाई। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
shrirampur dumper accident girl miraculous escapes death cctv viral video
डंपर एक्सिडेंट(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Girl Escapes Death Dumper Accident CCTV: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर ज़िले के श्रीरामपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पर तेज़ी से आ रहे एक रेत से भरे डंपर ने एक स्कूटर सवार लड़की को ज़ोरदार टक्कर मार दी।

यह पूरी दर्दनाक घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद लड़की सीधे डंपर के नीचे आने ही वाली थी और उसकी जान पर बन आई थी।

डंपर का बम्पर पकड़कर बचाई जान

अहिल्यानगर ज़िले के श्रीरामपुर का यह हादसा बेहद खौफनाक था, लेकिन लड़की ने जीवन और मृत्यु के इस संकटपूर्ण क्षण में अद्भुत तेज़ी, हिम्मत और प्रेसेंस ऑफ माइंड का परिचय दिया। जैसे ही डंपर ने उसके स्कूटर को टक्कर मारी, लड़की ने बिना एक सेकंड भी गंवाए पलक झपकते ही डंपर का अगला बम्पर कसकर पकड़ लिया। भारी-भरकम वाहन का बम्पर थाम लेने के कारण वह डंपर के विशाल पहियों के नीचे कुचले जाने से बच गई और बाल-बाल एक जानलेवा हादसे का शिकार होने से बच गई। उसकी इस गज़ब की सूझबूझ और फुर्ती ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

shrirampur dumper accident girl miraculous escapes death cctv viral video
गुलाब जामुन की चाशनी में आराम से तैर रहा था जिंदा चूहा, भिवंडी की फेमस स्वीट शॉप का VIDEO वायरल

वायरल फुटेज देख स्तब्ध हुए नेटिज़न्स

घटना की CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर नेटिज़न्स लगातार गज़ब की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग लड़की के साहस, रिफ़्लेक्स और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। कई यूज़र्स का कहना है कि इतने खौफनाक मंज़र में भी संयम और दिमागी संतुलन बनाए रखना चमत्कार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर स्तब्ध हैं।

shrirampur dumper accident girl miraculous escapes death cctv viral video
कलयुगी मां-बाप का खौफनाक कदम! शराब की लत से तंग आकर बेटे को मार डाला, खेत में ले जाकर जलाया शव

भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार से खतरा

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और उनसे पैदा होने वाले खतरों को रेखांकित किया है। भारी वाहनों के कारण होने वाले गंभीर हादसों को रोकने के लिए चालकों द्वारा कड़ी सावधानी बरतने और यातायात सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अत्यधिक आवश्यकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com