-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- After Aurangabad And Ahmednagar Demand To Change The Name Of Pimpri Chinchwad Now
औरंगाबाद और अहमदनगर के बाद अब पिंपरी-चिंचवड़ के नाम बदने की उठी मांग, लगे फ्लेक्स
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: औरंगाबाद (Aurangabad) और अहमदनगर (Ahmednagar) के बाद अब पुणे (Pune) से सटे पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) का नाम बदलने (Name Change) की मांग तेज हो गई है। हालांकि केवल एक संगठन ने इस नाम परिवर्तन की मांग की है। संगठन का कहना है कि अगर सरकार औरंगाबाद और अहमदनगर का नाम बदल सकती है तो पिंपरी-चिंचवड क्यों नहीं? इस मांग को लेकर शहर में 100 से ज्यादा जगहों पर पिंपरी-चिंचवड़ के जीजाऊ नगर (Jijau Nagar) के नाम की मांग को लेकर फ्लेक्स लगाए गए हैं। शहर में इस फ्लेक्स को लेकर विवाद छिड़ गया है।
राज्य के विभिन्न शहरों के नाम बदलने को लेकर इस समय राज्य में बड़ा राजनीतिक विवाद हो रहा है। इस बीच पिंपरी-चिंचवड़ शहर का नाम बदलने की मांग ने खलबली मचा दी है। भक्ति शक्ति प्रतिष्ठान ने पिंपरी-चिंचवड़ शहर का नाम बदलने की मांग की है। भक्ति शक्ति प्रतिष्ठान ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लेक्स लगाकर यह मांग की है। यह मांग छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में की गई है। तो क्या पिंपरी चिंचवड़ का नाम बदलने का फैसला करेगी सरकार? इस पर सबका ध्यान है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुहाने लेकर एक और नाम बदलने की मांग तेज हो गई है।
हाल ही में बदला गया अहमदनगर का नाम
हाल ही में पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर की जयंती के अवसर पर चौंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या देवी नगर करने की घोषणा की। यहां के नागरिक पिछले कई सालों से शहर का नाम अहिल्या देवी नगर करने की मांग कर रहे हैं। गोपीचंद पाडलकर, विधायक राम शिंदे और अन्य जैसे बीजेपी नेताओं ने यह मांग की थी। धनगर समाज के अन्य नेताओं और संस्थाओं और संगठनों ने भी यह मांग की है। राज्य सरकार ने अंतत: यह मांग मान ली है। जल्द ही इस नामकरण को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर शहर का नाम बदलकर अहिल्या देवी होल्कर किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में गहराया जल संकट, 15% कटौती के बाद अब केवल 1 से 3 घंटे ही होगी पानी की सप्लाई
पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार को बड़ी राहत, मनपा ने महामेट्रो के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
PMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर
पिंपरी-चिंचवड़: 4500 करोड़ के कर्ज में डूबी PCMC में वीआईपी शौक पर खर्च, नियमों से महंगी गाड़ियां खरीदी
उद्धव ठाकरे के समय बदला औरंगाबाद का नाम
इससे पहले, जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उस कैबिनेट के फैसले को अमान्य बताते हुए औरंगाबाद को छत्रपति संभाजी नगर के रूप में फिर से नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। उसके बाद यह मामला कोर्ट में भी गया।
After aurangabad and ahmednagar demand to change the name of pimpri chinchwad now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














