- Hindi News »
- Maharashtra »
- Aditya Thackeray Warns Eknath Shinde On Dharavi Redevelopment
आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को दी चेतावनी, कहा-धारावी के लोगों पर आंच भी आई तो…
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धारावी की आम जनता को नजरअंदाज किया गया। उन्हें धारावी में कदम रखने नहीं देंगे।

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को दी चेतावनी
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में मुलुंड स्थित कालिदास सभागृह में यूबीटी के विधायक प्रमुख आदित्य ठाकरे ने अपने भाषण में मुंबई की अस्मिता गौरव पर जोर दिया। उन्होंने कहा, यह मुंबई हमारी है और हमारी ही रहनी चाहिए। कई उद्योगपति मुंबई आए और उन्होंने इसे अपनाया। अगर आप मुंबई में आना चाहते हैं, तो इसका सम्मान करें, यहां व्यापार करें, लेकिन मेरी मुंबादेवी का भी सम्मान करें।
धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि धारावी का विकास होना चाहिए। लेकिन, 22 अक्टूबर 2022 को धारावी का जो टेंडर निकला, उस समय ‘भ्रष्टनाथ शिंदे’ ने घोटाला कर सरकार बनाई।
मास्टर प्लान सिर्फ मालिकों के लिए
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उन्होंने सवाल उठाया, धारावी में विकास मालिकों का हो रहा है। उस मालिक का नाम क्या है? जब मुख्यमंत्री ने धारावी का मास्टर प्लान मंजूर किया, उस बैठक में कोई मुंबई प्रेमी था क्या? कोई मुलुंड से था? कोई कुर्ला से था? नहीं, तो क्या यह मास्टर प्लान सिर्फ मालिक के लिए घोषित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई में एक धारावी थी, लेकिन अब सरकार कई धारावी बनाने की कोशिश कर रही है। ये सरकार धारावी के लोगों को अलग-अलग जगह पुनर्वसित करने की योजना बना रही है।
आदित्य ठाकरे ने कहा आपकी लड़ाई मेरी भी
इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर धारावी के सभी नागरिकों को पात्र नहीं ठहराया गया, तो उन्हें धारावी में कदम रखने नहीं देंगे। मैं आदेश देने नहीं, बल्कि आपके साथ लड़ने आया हूं। लड़ाई लड़ते समय कई मुकदमे ठोके जाएंगे, फिर भी हम पीछे नहीं हटेंगे। उनके सीने पर पैर रखकर ये लड़ाई जीतेंगे।
जहा यह रैली हुई, वहां के विधायक मिहिर कोटेचा है। विधायक पर निशाना साधते हुए आदित्य ठाकरे ने तंज कसा, ये विधायक कौन हैं? ये कोटेचा नहीं, खोटेचा हैं। ये सच बोल रहे है या झूठ? इसलिए इनका नाम कोटेचा होना चाहिए या खोटेचा? उन्होंने कहा, उन्हें प्रेम पत्र भेजो और पूछो कि तुम बोल रहे थे, उसका क्या हुआ? अब मालिक का विरोध करोगे या नहीं? कुर्ला का क्या हुआ? मदर डेयरी का क्या हुआ? वहां के विधायक तो गुवाहाटी चले गए थे। अब क्या वे जाकर भ्रष्टनाथ शिंदे से सवाल पूछेंगे?
Aditya thackeray warns eknath shinde on dharavi redevelopment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













