मुंबई: नाबालिग लड़की के 'यौन-शोषण' के आरोप में 51 वर्षीय 'अधेड़' गिरफ्तार

arrest
File Pic
Published on
Updated on

मुंबई. आज की एक बड़ी खबर के अनुसार मुंबई (Mumbai) के अंधेरी ईस्ट इलाके में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण करने के आरोप में 51 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

इधर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने साकीनाका रेप केस (Sakinaka Rape Case) में सम्बंधित पुलिस अधिकारियों (Police Officers) और विभागों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही साकी-नाका में हुए बलात्कार को लेकर अब महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने पीड़िता के परिजनों को 20 लखा रूपये देने का ऐलान किया है। 

बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी चंद्रमुखी देवी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले के उस बयान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया था , जिसमें उन्होंने कहा था कि, पुलिस हर अपराध स्थल पर मौजूद नहीं रह सकती। इस बयान पर उन्होंने कहा कि, पुलिस ऐसे ही अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती है।

पता हो कि, 10 सितंबर को पुलिस को कंट्रोल रूम पर सुबह 3।30 बजे कॉल आया था। इसमें साकीनाका के खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला के बेहोश होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। 32 वर्षीय पीड़ित महिला के साथ बलात्कार कर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी और अस्पताल में भर्ती थी, वारदात के बाद से ही महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

बाद में महिला को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान अस्पताल में पीड़िता की शनिवार को मौत हो गई थी।मामले में गिरफ्तार 45 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com