सांगली की चीनी मिल से डील का झांसा देकर व्यापारी से 8.12 लाख की ठगी, महिला पर केस दर्ज

सांगली की यशवंत शुगर मिल से 52 टन चीनी दिलाने का झांसा देकर एक महिला ने पिंपरी-चिंचवड के व्यापारी से 8.12 लाख रुपए की ठगी की। चिंचवड पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
cheated
Published on: 
Updated on: 

पिंपरी: सांगली की चीनी मिल (Sangli Sugar Mill) से 52 टन चीनी दिलाने का झांसा देकर पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) के एक व्यापारी से 8 लाख 12 हजार रुपए की ठगी (Cheated) किए जाने की घटना सामने आई है। इस बारे में शाम सादू गायकवाड (50) ने चिंचवड पुलिस थाने (Chinchwad Police Station) में शिकायत दर्ज (Case Filed) कराई है। इसके अनुसार एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वादी शाम गायकवाड़ व्यापारी हैं। आरोपी महिला ने उन्हें 52 टन चीनी की पेशकश की। महिला ने यशवंत शुगर एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, नागेवाड़ी, खानापुर, जिला सांगली से दिलाने की बात कही। चीनी इकट्ठा करने के लिए एक वाहन भेजने के लिए कहा।

व्यापारी ने खाते में जमा किए रुपए, नहीं दी चीनी

इसके अनुसार. गायकवाड़ ने दो ट्रक चीनी कारखाने में भेजे। महिला कहा कि दोनों ट्रकों में 52 टन चीनी लद गई है ऐसा बताकर गायकवाड़ से उनके बैंक खाते में पैसे जमा करने को कहा। तदनुसार, गायकवाड़ ने अपने बैंक खाते में 8 लाख 18 हजार 224 रुपए जमा किए।  हालांकि, महिला ने गायकवाड़ को चीनी न देकर धोखा दिया। चिंचवड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com