महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में तबादलों का दौर जारी, 6 सीनियर IPS अफसरों का फिर हुआ तबादला, मिली ये जिम्मेदारी

राज्य में महागठबंधन सरकार आने के बाद से पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले कुछ दिनों में सरकार ने प्रदेश में आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी रखा है।

सोनाली चावरे

मुबंई :राज्य में महागठबंधन सरकार आने के बाद से पुलिस प्रशासन में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सरकार ने प्रदेश में आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी रखा है। अब राज्य में 6 शीर्ष आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

मुंबई रेलवे कमिश्नर रवींद्र शिसवे को सीक्रेट सर्विस में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अमरावती के पुलिस कमिश्नर एन.डी. रेड्डी का भी तबादला कर दिया गया है। वही आईपीएस अधिकारी शारदा वसंद निकम, निसार तंबोली, सुप्रिया पाटिल यादव, राजीव जैन और अभिषेक त्रिमुखे का भी तबादला कर दिया गया है।

प्रमुख अधिकारियों ये मिली जिम्मेदारी

इसी क्रम में अमरावती के पुलिस आयुक्त एनडी रेड्डी को नागपुर में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। तो वही निकम शारदा वसंत को विशेष पुलिस महानिरीक्षक, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स नियुक्त किया गया है। जबकि सुप्रिया पाटिल यादव को विशेष पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही निसार तंबोली को राज्य रिजर्व पुलिस बल नागपुर में विशेष पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। तो वही राजीव जैन को विशेष पुलिस महानिरीक्षक समुद्री प्रभाग के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अभिषेक त्रिमुखे को विशेष पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच