-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- 21500 Crore Is The Highest Arrears Of Electricity Companies In Maharashtra
महाराष्ट्र पर बिजली कंपनियों का सबसे ज्यादा 21,500 करोड़ बकाया
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: महाराष्ट्र के लिए एक और बुरी खबर है। बिजली मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से पता चला है कि महाराष्ट्र (Maharashtra) पर बिजली कंपनियों (Power Companies) का सबसे ज्यादा 21,500 करोड़ रुपए बकाया है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु पर 20,990 करोड़ रुपए का दूसरा सबसे बड़ा बकाया है। महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने बताया कि लेखा प्रक्रिया में कुछ अंतर था और उनकी गणना के अनुसार, बकाया 13,500 करोड़ रुपए से अधिक नहीं था।
सिंघल ने कहा कि उन्होंने महाजेनको के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय किया है और अब इसमें सुधार करने के लिए एक बैठक होनी है।
किसानों पर सबसे ज्यादा बिल
प्रबंध निदेशक ने कहा कि हम अपने खातों और गणनाओं का ब्योरा देंगे, जिससे पता चलता है कि जेनकोस पर हमारा बकाया 13,500 करोड़ रुपए से अधिक नहीं है। MSEDCL, जो कि 2.8 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के लिए राज्य की बिजली वितरण कंपनी है, को भी बिजली बिलों के माध्यम से पैसे की वसूली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसानों से बिल वसूलने में ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। उपभोक्ताओं से लंबित बिजली बिल भुगतान (सब्सिडी सहित) के रूप में इसका 60,000 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है। इसमें से 42,000 करोड़ रुपए राज्य के किसानों और कृषि भूमि के मालिक के बकाया बिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Power Accord: बिजली सेक्टर में भारत-नेपाल का बड़ा कदम, 1650 मेगावाट बिजली निर्यात को मिली हरी झंडी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
चंद्रपुर बिजली केंद्र में 800 मेगावॉट की नई यूनिट का प्रस्ताव, कम कोयले में होगा ज्यादा उत्पादन
दिल्ली वालों को लगेगा बड़ा झटका! अप्रैल से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, जानें क्या है पूरा प्लान
जल्द स्मार्ट मीटर स्थापित करने की तैयारी
MSEDCL ने 39,000 करोड़ रुपए से अधिक की एक विशाल परियोजना शुरू की है, जिसमें राज्य भर में 1।66 करोड़ स्मार्ट मीटर स्थापित करने के लिए 11,105 करोड़ रुपए की परियोजना और बिजली वितरण घाटे को लगभग 4% कम करने के लिए 14,230 करोड़ रुपए शामिल हैं, जो 4,000 करोड़ रुपए का सालाना राजस्व लाएगा। सिंघल ने कहा कि कि स्मार्ट मीटर के साथ, लोगों को घर या कार्यालय/उद्योगों में बिजली खरीदने के लिए अपने सभी बकाया का भुगतान करना होगा। इससे हमारा बकाया काफी हद तक कम हो जाएगा।
21500 crore is the highest arrears of electricity companies in maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड पर जीत के साथ मेसी ने अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड
Jul 16, 2026 | 10:51 AMभारत टेक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, MP में निवेश बढ़ाने पर फोकस
Jul 16, 2026 | 10:44 AMCM की आलोचना देश के खिलाफ युद्ध नहीं: महादेव बालगुडे को जमानत देते हुए पुणे कोर्ट की टिप्पणी
Jul 16, 2026 | 10:39 AMसोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी
Jul 16, 2026 | 10:38 AMलव, क्राइम पेट्रोल और मर्डर, मुंबई में नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंख पर पट्टी बांधी और रेत दिया गला
Jul 16, 2026 | 10:37 AMHeart Health: बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जानिए इनके फायदे
Jul 16, 2026 | 10:36 AMDiljit Dosanjh Satluj Fees: सिर्फ 1 रुपये फीस लेकर कर डाली सतलुज फिल्म, दिलजीत की दरियादिली ने जीता दिल
Jul 16, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














