- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- What Is The Issue Of Minimum Wages On Which Mp High Court Is Also Concerned
क्या है न्यूनतम मजदूरी का मुद्दा, जिस पर MP हाई कोर्ट भी चिंतित
- Written By: राहुल गोस्वामी
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अब यह निर्देश दे दिया है कि वह अलग-अलग अंचलों के मुताबिक न्यूनतम मजदूरी के वर्गीकरण पर विचार-विमर्श के लिए सभी हितधारकों की तुरंत बैठक बुलाए। श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि, मजदूरी के वर्गीकरण के लिए हम अभी तैयार नहीं हैं।

(डिज़ाइन फोटो)
इंदौर: जहां एक तरफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने राज्य सरकार को अब यह निर्देश दे दिया है कि वह अलग-अलग अंचलों के मुताबिक न्यूनतम मजदूरी के वर्गीकरण पर विचार-विमर्श के लिए सभी हितधारकों की तुरंत बैठक बुलाए। वहीं इस बाबत हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति दुप्पला वेंकटरमणा की पीठ के सामने सुनवाई के दौरान श्रम विभाग ने कहा कि राज्य सरकार अलग-अलग उद्योगों के मुताबिक अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी तय करने को सहमत है।
बीते सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के श्रम विभाग ने कहा कि जहां तक अलग-अलग अंचलों के मुताबिक अलग-अलग न्यूनतम मजदूरी तय करने का सवाल है, तो याचिकाकर्ताओं के साथ चर्चा करके इस विषय पर विचार के लिए प्रदेश सरकार के सामने विकल्प खुला है। इस रुख के मद्देनजर हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि वह अलग-अलग अंचलों के मुताबिक न्यूनतम मजदूरी के वर्गीकरण पर विचार-विमर्श के लिए सभी हितधारकों की बैठक बुलाए और दो महीने के भीतर यह कवायद पूरी करे जिसके बाद अदालत उचित आदेश पारित करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘मन की बात’ सुनने के बाद CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, अब गांव से शहर आने वाले किसानों को हेलमेट देगी सरकार
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
MP Wheat MSP: MP में गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, किसानों को 24,000 करोड़ का भुगतान
तीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
इधर मामले पर प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने इंदौर में एक बैठक के दौरान संवाददाताओं से कहा कि, “हमने पहले भी कहा था कि हम अलग-अलग उद्योगों के आधार पर न्यूनतम मजदूरी के वर्गीकरण के लिए तैयार हैं। हालांकि, अलग-अलग अंचलों के मुताबिक न्यूनतम मजदूरी के वर्गीकरण के लिए हम अभी तैयार नहीं हैं, लेकिन इस बारे में विचार तो जरूर कर सकते हैं।”
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे के याचिकाकर्ताओं में शामिल “मध्यप्रदेश टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन” के वकील गिरीश पटवर्धन ने बताया कि औद्योगिक संगठनों की मांग है कि सूबे में न्यूनतम मजदूरी की दरें अलग-अलग अंचलों और अलग-अलग उद्योगों के हालात के मुताबिक वर्गीकृत की जानी चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘प्रदेश के अलग-अलग अंचलों में जीवन-यापन का खर्च अलग-अलग है। लिहाजा सभी अंचलों के लिए एक समान न्यूनतम मजदूरी तय किया जाना सरासर अनुचित है।”
यहां पढ़ें- हिमाचल में बादल फटने के बाद 49 लोग लापता, बोले CM सुक्खू- यह आपदा चिंता का विषय
जानें न्यूनतम मजदूरी दर
हालांकि देश में फिलहाल समान राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन नहीं है, केवल राज्य सरकारों द्वारा कौशल स्तर, उद्योग और स्थान जैसे कारकों के आधार पर मजदूरी निर्धारित की जाती है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी में संशोधन किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार अकुशल कर्मचारियों को प्रति माह 9825 रुपये की न्यूनतम मजदूरी दर मिलेगी जबकि उच्च कुशल मजदूरों को प्रति माह 13,360 रुपये की न्यूनतम मजदूरी दर की गई है।
क्या है न्यूनतम मजदूरी अधिनियम
जानकारी दें कि न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 भारत की संसद द्वारा पारित एक श्रम कानून है जो कुशल तथा अकुशल श्रमिकों को दी जाने वाली मजदूरी का निर्धारण करता है। यह अधिनियम सरकार को विनिर्दिष्ट रोजगारों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने के लिए प्राधिकृत करता है। इस बाबत राज्य सरकारों से भी जरुरी अपडेट मांगा जाता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
What is the issue of minimum wages on which mp high court is also concerned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anupamaa Spoiler: टूट जाएगा अनुपमा-दिग्विजय का रिश्ता? कहानी के अपकमिंग ट्विस्ट से बढ़ी फैंस की टेंशन
May 31, 2026 | 06:53 PM‘ऑल द बेस्ट डिफेंडिंग चैंपियन…’, डीके शिवकुमार ने RCB को IPL 2026 Final के लिए दी शुभकामनाएं
May 31, 2026 | 06:52 PMAjith Kumar ने मां मोहिनी मणि को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, चेन्नई में रीति-रिवाजों के साथ हुआ अंतिम संस्कार
May 31, 2026 | 06:49 PM‘Terrorist के चेहरे दिखाओ जरा’, Rahul Gandhi ने सीबीएसई छात्रों से की बात, सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज
May 31, 2026 | 06:46 PMराज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में किसानों को मिलेगी कर्ज़ माफी
May 31, 2026 | 06:43 PMUjjain News: ‘सलमान खान’ से शांतनु बना युवक, अपनाया सनातन धर्म; मौनतीर्थ पीठ के महामंडलेश्वर ने कराई घर-वापसी
May 31, 2026 | 06:34 PMबंगाल में सुवेंदु अधिकारी की नई टीम तैयार, 35 दिग्गज नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, कल सुबह 11 बजे होगा शपथग्रहण
May 31, 2026 | 06:34 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














