उज्जैन में महा-शिप्रा परिक्रमा का भव्य समापन, CM मोहन यादव ने मां शिप्रा को ओढ़ाई 300 फीट लंबी चुनरी

CM Mohan Yadav In Ujjain: उज्जैन में 2 दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का आज समापन हो गया। समापन में सीएम मोहन यादव मौजूद रहे। सीएम ने शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचकर पूजन पाठ किया।
Ujjain Shipra Tirth Parikrama Yatra 2026
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ujjain Shipra Tirth Parikrama Yatra 2026: उज्जैन में 2 दिवसीय शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का आज समापन हो गया। समापन पर खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचकर पूजन पाठ किया। इसके बाद दुग्ध अभिषेक किया गया और मां शिप्रा को 300 फीट लंबी चुनरी उड़ाई गई।

इसके साथ ही भारतीय नौसेना के बैंड ने आकर्षक प्रस्तुति दी। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा सोमवार को शुरू हुई थी जो की संपूर्ण शिप्रा नदी के किनारो से होते हुए पुनः रामघाट पहुंची है। रामघाट पर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ पूजन पाठ में जनप्रतिनिधियों के अलावा साधु संत भी मौजूद थे। आयोजन के अंत में बिहार से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुत हुई।

जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की गई यात्रा

बता दें कि यह शिप्रा तीर्थ परिक्रमा धार्मिक यात्रा शिप्रा लोक संस्कृति समिति के संयोजन में महाराज विक्रमादित्य रिसर्च इंस्टीट्यूट उज्जैन विकास प्राधिकरण, रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा अवंतिकापुरी और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की गई।

पहले दिन नृसिंह घाट से दत्त अखाड़ा पहुंची यात्रा

पहले दिन यात्रा रामघाट से शुरू होकर नृसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, वेधशाला, महामृत्युंजय द्वार और प्रशांतिधाम होते हुए दत्त अखाड़ा पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। दूसरे दिन यात्रा दत्त अखाड़ा से शुरू होकर रणजीत हनुमान, कालभैरव, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गढ़कालिका, भर्तृहरि गुफा और वाल्मीकि धाम होते हुए वापस रामघाट पहुंची।

जल संवर्धन को लेकर मध्य प्रदेश नंबर 1- सीएम मोहन यादव

मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज मां शिप्रा की पूजन अर्चन की गई और मां से प्रार्थना की गई की उज्जैन व पूरा प्रदेश का वैभव ऐसे ही बढ़ता रहे। सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा लहराती रहे। मेरी अपनी ओर से गंगा दशमी के अवसर सभी को वन्दन अभिनंदन।

उन्होंने आगे कहा कि देश के अंदर यदि कोई नंबर वन राज्य है तो वह मध्य प्रदेश है। यहां 10000 करोड़ से ज्यादा के कार्य पूरे प्रदेश भर में चल रहे हैं। जल संवर्धन को लेकर देश मैं मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है वहीं देश के सबसे अच्छे पांच जिलों में मध्य प्रदेश के जिले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com