उज्जैन में टहलने निकले SDM को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर घायल; आंख की हड्डी में फ्रैक्चर

Ujjain Road Accident: उज्जैन में सोमवार रात टहलने निकले SDM लक्ष्मी नारायण गर्ग को उदयन मार्ग पर पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी गर्दन और आंख के ऊपर की हड्डी में चोट आई है।
Ujjain SDM injured after motorcycle hits him while he was out for a walk
उज्जैन में टहलने एसडीएम को बाइक सवाल ने मारी जोरदार टक्कर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • उज्जैन में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से SDM लक्ष्मी नारायण गर्ग गंभीर घायल।

  • सोमवार रात करीब 10:30 बजे उदयन मार्ग पर हुआ हादसा।

  • भोजन के बाद टहलने निकले थे SDM, पीछे से बाइक ने मारी टक्कर।

  • गर्दन में चोट और बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चर।

Ujjain SDM Hit By Motorcycle: उज्जैन शहर के उदयन मार्ग पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वे रोजाना की तरह भोजन के बाद टहलने के लिए अपने शासकीय आवास से निकले थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि एसडीएम सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद तत्काल उन्हें तीन बत्ती चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग सोमवार को हाईकोर्ट से संबंधित काम निपटाने के बाद उदयन मार्ग स्थित अपने शासकीय आवास लौटे थे। दिनभर की व्यस्तता के बाद उन्होंने रात में भोजन किया और इसके बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि वे अपने आवास से करीब 100 मीटर की दूरी तक ही पहुंचे थे कि अचानक पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे SDM

प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गर्ग अपना संतुलन नहीं संभाल सके और सड़क पर गिर गए। हादसे में उनकी गर्दन पर चोट आई, जबकि बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर हलचल मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

हादसे के बाद एसडीएम को तीन बत्ती चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। गर्दन और आंख के आसपास गंभीर चोट आने के कारण उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी घटना को लेकर चर्चा रही। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति और आगे के उपचार को लेकर अस्पताल से विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने आना बाकी है।

Ujjain SDM injured after motorcycle hits him while he was out for a walk
EXPLAINER: इंदौर में हुई RSS की बैठक में BJP नेताओं की मौजूदगी से हलचल, शशि थरूर की मुलाकात भी चर्चा में

बाइक चालक भी हादसे में घायल

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में बाइक चालक को भी चोटें आई हैं। हालांकि, बाइक चालक कौन था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक पीछे से आई थी और एसडीएम को टक्कर मारकर दुर्घटना हुई। बाइक की गति, चालक की लापरवाही और अन्य परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

उदयन मार्ग पर सुरक्षा को लेकर सवाल

रात के समय शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। भोजन के बाद टहलने निकले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ हुआ यह हादसा सड़क सुरक्षा की जरूरत को भी सामने लाता है। फिलहाल एसडीएम उज्जैन शहर की लक्ष्मी नारायण गर्ग अस्पताल में उपचाररत हैं। हादसे के कारणों और बाइक चालक की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Ujjain SDM injured after motorcycle hits him while he was out for a walk
ट्विशा शर्मा केस भोपाल: जेल में मनेगी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की दिवाली, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका को किया खारिज