टीकमगढ़: अनोखा नजारा! उड़ान भरने ही वाला था CM का हेलीकॉप्टर, पीछे छूटे राज्यमंत्री को लगानी पड़ी दौड़- VIDEO

Teekamgarh Viral Video: टीकमगढ़ में सीएम डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में सवार होने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने लगा दी दौड़, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।
A video from Tikamgarh has gone viral showing a state minister running towards Chief Minister Mohan Yadav's helicopter moments before its scheduled take-off
सीएम मोहन यादव के हैलिकॉप्टर के पीछे भागे मंत्री जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

CM Mohan Yadav Helicopter Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी पड़ी। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटखारे ले रहे हैं।

​मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री अपने लाव-लश्कर के साथ हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। रवानगी का समय होने के कारण हेलीकॉप्टर के पंखे (रॉटर) भी घूमने शुरू हो चुके थे।

​काफिले में पीछे छूट गए थे मंत्री जी

इसी बीच राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का वाहन वीआईपी काफिले से कुछ पीछे रह गया। जब तक वह हेलीपैड के पास पहुंचे, तब तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की अंतिम तैयारियों में था। खुद को पीछे छूटता देख दिलीप अहिरवार ने बिना देर किए तेजी से हेलीपैड की ओर दौड़ लगा दी, जिससे समय रहते मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच सकें। उनके इस घटनाक्रम ने वहां मौजूद अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, पूरा घटनाक्रम कुछ ही पलों में समाप्त हो गया और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना हो गया।

वीडियो में दिखा अनोखा नजारा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कुर्ता-पायजामा पहने पूरी ताकत से हेलीकॉप्टर की तरफ भाग रहे हैं। उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ​आमतौर पर मंत्रियों के आगे-पीछे सुरक्षाकर्मियों और अफसरों की फौज दौड़ती है, लेकिन यहां खुद मंत्री जी को दौड़ते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

किसी ने इस पूरे वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। गनीमत रही कि मंत्री जी समय रहते हेलीकॉप्टर तक पहुंच गए और सुरक्षित सवार होकर मुख्यमंत्री के साथ रवाना हो गए।

https://youtu.be/7NLPKaEQWOs?si=YxYB2SdOKQMxnipb

Navbharat Live
navbharatlive.com