सिंगरौली में रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बड़े बाबू गिरफ्तार, बीमा क्लेम पास करने के लिए मांगी थी रकम

Singrauli Clerk Taking Bribe: सिंगरौली में लोकायुक्त पुलिस ने सिंचाई विभाग के बड़े बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीमा क्लेम पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
Singrauli Irrigation Department Clerk Arrested Image
गिरफ्तार बडे़ बाबू की फोटो।सोर्स- फोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रीवा लोकायुक्त ने सिंचाई विभाग के बड़े बाबू को रंगे हाथों पकड़ा।

  • बीमा क्लेम की राशि पास करने के लिए मांगी थी 4 हजार रुपये की रिश्वत।

  • शिकायतकर्ता के पिता की मृत्यु के बाद मिलनी थी करीब 70 हजार रुपये की बीमा राशि।

  • बैढ़न बस स्टैंड तिराहे के पास ऑनलाइन दुकान पर हुई कार्रवाई।

Singrauli Irrigation Department Clerk Arrested: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के एक बड़े बाबू को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी दिवंगत सहकर्मी के बीमा क्लेम की राशि पास करने के एवज में यह अवैध वसूली कर रहा था।

​बीमा राशि के नाम पर मांग रहा था रिश्वत

​शिकायतकर्ता रंजन साकेत ने बताया कि उनके पिता रामकृष्ण साकेत जल संसाधन विभाग से दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त (रिटायर) हुए थे, जिनकी डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। विभाग की ओर से मिलने वाली लगभग 70 हजार रुपये की बीमा राशि के भुगतान के एवज में विभाग में पदस्थ बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।​ रंजन साकेत ने बताया, "मैं बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता हूं और मेरे पास पैसे नहीं थे। मजबूरी में मुझे रीवा लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज करानी पड़ी।"

Singrauli Irrigation Department Clerk Arrested Image
उज्जैन में 10 साल के बेटे की गवाही से मां समेत 3 को उम्रकैद, बोला- मां की शक्ल नहीं देखनी, इसी ने पापा को मारा

​लोकायुक्त निरीक्षक ने की कार्रवाई

​लोकायुक्त रीवा के निरीक्षक एस. राम मरावी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के पास लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।

​आज बैढ़न के बस स्टैंड तिराहे के पास स्थित एक ऑनलाइन दुकान पर बैठकर आरोपी दिनेश कुमार श्रीवास्तव जैसे ही रिश्वत की रकम ले रहा था, लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।

Singrauli Irrigation Department Clerk Arrested Image
शिवपुरी में पति से माफी मंगवाने कुएं में कूदी महिला, आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Navbharat Live
navbharatlive.com