Shivpuri News: भदैया कुंड पर महिला और उसके दोस्त की बेल्ट से पिटाई,पति पर केस दर्ज

Bhadaiya Kund Shivpuri :शिवपुरी में एक महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया। महिला के पति ने भाई के साथ मिलकर दोनों की बेल्ट से पिटाई की।
Bhadaiya Kund Viral Video
महिला और उसके दोस्त की पिटाई फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • शिवपुरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भदैया कुंड पर महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया।

  • महिला के पति गोविंद और उसके चचेरे भाई पर बेल्टों से पिटाई करने का आरोप।

  • आरोप है कि महिला के दोस्त के पैर बांधकर दोनों की बेल्टों से पिटाई की गई।

  • घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

Shivpuri Viral Belt Beating Video : शिवपुरी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भदैया कुंड पर एक महिला और उसके दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति गोविंद ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दोनों की बेल्टों से पिटाई की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

दोस्त के साथ भदैया कुंड पहुंची थी महिला

जानकारी के अनुसार महिला मंगलवार दोपहर अपने दोस्त के साथ भदैया कुंड घूमने पहुंची थी। इसी दौरान वहां उसका पति गोविंद भी पहुंच गया। पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर वे नाराज हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और गोविंद ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर महिला और उसके दोस्त पर बेल्ट से हमला कर दिया।

युवक के पैर बांधकर बेल्टों से पीटने का आरोप

आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के दोस्त के पैर बांध दिए गए और इसके बाद दोनों की बेल्टों से पिटाई की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को थाने ले गई।

पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहा था विवाद

शिवपुरी जिले के इस मामले में बताया गया है कि महिला और उसके पति गोविंद के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी वजह से महिला पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को भदैया कुंड पर पति-पत्नी का आमना-सामना हुआ, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि घटना के संबंध में सामने आए आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

Bhadaiya Kund Viral Video
Ujjain : महाकाल मंदिर में 'ऑपरेशन महाकाल', जानिए क्यों मंदिर पहुंचे 100 से ज्यादा NSG कमांडो

पति के खिलाफ मामला दर्ज, कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी अवनीश सिंह राठौड़ के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर गोविंद के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। एमपी पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, शांति भंग के मामले में बुधवार को आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com