सागर में दिल दहला देने वाली वारदात, देवरानी पर मां-बेटी को जिंदा जलाने का आरोप, बेटी के भोपाल रेफर किया

Mother Daughter Burn Case : बीना के ग्राम गोदना में पारिवारिक विवाद के चलते वारदात की आशंका। तेल डालकर आग लगाने का आरोप। मां BMC सागर में भर्ती। पुलिस ने शुरू की जांच।
Mother Daughter Set on Fire in Sagar
देवरानी पर मां-बेटी को जिंदा जलाने का आरोप, बेटी भोपाल रेफरफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सागर जिले के बीना के ग्राम गोदना में मां बेटी को जलाने का मामला।

  • पारिवारिक विवाद में देवरानी पर तेल डालकर आग लगाने का आरोप।

  • गिरजाबाई दांगी और बेटी आयुषी गंभीर रूप से झुलसीं।

  • मां बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में भर्ती।

Sagar Mother Daughter Burn Incident : सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम गोदना में सोमवार शाम मां बेटी को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते देवरानी ने दोनों पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। घटना में मां और बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं।वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

देवरानी पर लगाए आरोप

सागर जिले में हुई घटना में घायल महिला की पहचान गिरजाबाई दांगी पति रामराज दांगी के रूप में हुई है। उनकी बेटी आयुषी दांगी भी इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई है। परिजनों ने इस वारदात का आरोप देवरानी काजल गोस्वामी पर लगाया है। बताया गया है कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे ये घटना हुई।

मां सागर के BMC में भर्ती, बेटी भोपाल रेफर

घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया। गिरजाबाई दांगी को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बेटी आयुषी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। दोनों का उपचार जारी है।

पारिवारिक विवाद की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Mother Daughter Set on Fire in Sagar
Ujjain Police: दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा तोहफा, लोगों को लौटाए करीब 1 करोड़ रुपये के गुम हुए मोबाइल फोन

आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।