सागर में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति का विरोध

Ankita Bhandari Case : सागर में महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी केस में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
sagar women congress protest
महिला कांग्रेस का कैंडल मार्चफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सागर में जिला शहर महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला।

  • मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर गौर मूर्ति तक पहुंचा।

  • महिला कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर आपत्ति जताई।

  • कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

  • नेताओं ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Sagar Mahila Congress Protest : सागर में गुरुवार को जिला शहर महिला कांग्रेस ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च गौर मूर्ति तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

महिला कांग्रेस के मुताबिक, यह कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। मार्च में कांग्रेस और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर जताई आपत्ति

सागर में कैंडल मार्च के दौरान महिला कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर आपत्ति जताई। संगठन के नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस नियुक्ति से न्याय की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सड़क से सदन तक संघर्ष करने की बात कही

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि अंकिता भंडारी पूरे देश की बेटी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याकांड में संदेह के घेरे में बताए जा रहे व्यक्ति को राज्यपाल जैसे पद से नवाजा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जाटव ने कहा कि कांग्रेस अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

sagar women congress protest
MP सरकार को नवंबर अंत तक मिलेगा 225 करोड़ का हाईटेक एयरबस हेलीकॉप्टर, फ्रांस में पायलटों की ट्रेनिंग पूरी

महिला कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने की बात कही

जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने कहा कि कैंडल मार्च अंकिता की आत्मा की शांति और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर निकाला गया। उन्होंने हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com