- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sadhvi Pragya Controversial Statement Says Break Legs Of Daughter Who Marries Someone From Another Religion
‘दूसरे धर्म में शादी करने वाली बेटी की टांगें तोड़ दो’, साध्वी प्रज्ञा के विवादास्पद बयान पर बवाल
Bhopal की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि जो बेटी गैर-हिंदू से शादी करे, उसके पैर तोड़ दें। इस विवादास्पद बयान पर कांग्रेस ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

साध्वी प्रज्ञा, फोटो- सोशल मीडिया
Sabhvi Pragya Satetment: भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मनमर्जी से दूसरे धर्म में शादी करने वाली लड़कियों के परिवार वालों को सलाह दी है कि वे अपनी बेटियों को गैर-हिंदुओं के घर जाने से रोकें। उनके विवादास्पद बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है।
भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मनमर्जी से दूसरे धर्म में शादी करने वाली लड़कियों को लेकर उनके परिवार वालों को नियंत्रण में रखने की सलाह दी, जिसके कारण एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल में दिया बयान
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि यदि उनकी बेटियां उनकी इच्छा के विरुद्ध कार्य करती हैं तो उन्हें शारीरिक दंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने माता-पिता को सलाह देते हुए कहा, “अपने मन को मजबूत करो और इतना मजबूत बनाओ कि अगर हमारी बेटी हमारी बात न माने, किसी गैर-हिंदू के घर जाए, तो उसकी टांगें तोड़ने में कोई कसर न छोड़ें।”
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर हनीट्रैप केस: कारोबारी को फंसाकर 1 करोड़ रुपए की वसूली, हिरासत में मास्टरमाइंड श्वेता जैन
डॉग लवर्स को बड़ा झटका, अपने पुराने आदेश पर कायम सुप्रीम कोर्ट; देशभर की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते
PM Modi Appeal Violation: महिला आयोग और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष CM हाउस तलब, पद छीनने की चेतावनी
डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा भोपाल AIIMS, एक-एक डॉक्टर के भरोसे चल रहे 9 विभाग, कार्डियोलॉजी का हाल बेहाल
उन्होंने इस कठोर सलाह को सही ठहराते हुए कहा कि जो बच्चे संस्कारों का पालन नहीं करते और अपने माता-पिता की बात नहीं मानते, उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने तर्क दिया कि जब माता-पिता ऐसा करते हैं, तो वह अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए करते हैं, उन्हें “टुकड़ों में कटकर मरने नहीं देते”। उन्होंने आगे जोड़ा कि बच्चों की भलाई के लिए उन्हें मारना भी पड़े, तो पीछे नहीं हटना चाहिए।
माता-पिता से अधिक सतर्क रहने को कहा
पूर्व सांसद ने माता-पिता से विशेष रूप से ऐसी लड़कियों के प्रति अधिक सतर्क रहने को कहा, जो मूल्यों का पालन नहीं करतीं, माता-पिता की बात नहीं मानतीं, बड़ों का सम्मान नहीं करतीं और घर से भागने को तैयार रहती हैं। उन्होंने सलाह दी कि ऐसी बेटियों को घर से बाहर न जाने दें, और उन्हें पीटकर, समझाकर, शांत करके, प्यार करके या डांटकर रोका जाए।
यह भी पढें: हाई कोर्ट से सिद्धारमैया सरकार को झटका, प्रियांक खरगे के क्षेत्र में 2 नवंबर को RSS कर सकेगा मार्च
सोशल मीडिया पर दिया बयान
भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह का यह बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, विवाद खड़ा होने लगा। वहीं, कांग्रेस ने इस बयान को लेकर भाजपा पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने प्रज्ञा सिंह पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि मध्य प्रदेश में केवल सात मामलों में दोषसिद्धि होने पर इतना शोर और नफरत क्यों फैलाई जा रही है। साध्वी प्रज्ञा सिंह मालेगांव ब्लास्ट मामले में भी शामिल रही हैं।
Sadhvi pragya controversial statement says break legs of daughter who marries someone from another religion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
May 19, 2026 | 12:39 PMलंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMExplainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
May 19, 2026 | 12:33 PMRG Kar Case Update: आरजी कर मामले में आज दोपहर अहम सुनवाई, हाई कोर्ट की नई बेंच के सामने पेश होंगी दलील
May 19, 2026 | 12:21 PMPM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
May 19, 2026 | 12:19 PMमहाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई की सैलरी में आएगा DA एरियर्स का पैसा, GR जारी
May 19, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














