इटारसी में कांग्रेस नेता के बेटों पर दुष्कर्म और गर्भपात का केस, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Congress Leader Son Rape Case : नर्मदापुरम के इटारसी में कांग्रेस नेता के बेटे पर दुष्कर्म और उसके भाई पर गर्भपात के लिए दवा देने का आरोप है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
Police action in Itarsi rape case involving sons of a Congress leader
कांग्रेस नेता के बेटों पर दुष्कर्म का केसफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Itarsi Rape Case : नर्मदापुरम जिले के इटारसी में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद के बेटों के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महिला थाना नर्मदापुरम में दर्ज शिकायत के मुताबिक, युवती ने कांग्रेस नेता के छोटे बेटे अनुज सोनकर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं उसके बड़े भाई राहिल सोनकर पर गर्भपात कराने के लिए दवा उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज सोनकर और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फरवरी 2026 में पीड़िता के घर पर उसके अकेले होने के दौरान अनुज ने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जून में पीड़िता ने आरोपी को अपने गर्भवती होने की जानकारी दी, जिसके बाद मामले में आरोपी के भाई राहिल सोनकर की भी भूमिका सामने आई।

गर्भपात के लिए दवा देने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद राहिल सोनकर ने मेडिकल से दवा लाकर दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दवा के सेवन के बाद उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने इसी आरोप के आधार पर राहिल सोनकर को मामले में सह-आरोपी बनाया है। इटारसी पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

कैफे के केबिन में दोबारा गलत हरकत का आरोप

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि गर्भपात के करीब तीन महीने बाद अनुज उसे इटारसी स्थित एक कैफे के केबिन में ले गया। वहां भी उसके साथ गलत हरकत की गई। इसके बाद 10 सितंबर को पीड़िता ने अनुज से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

राहिल गिरफ्तार, अनुज की तलाश जारी

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी अनुज सोनकर और उसके भाई राहिल सोनकर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने राहिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अनुज सोनकर फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Police action in Itarsi rape case involving sons of a Congress leader
जानलेवा साबित हो रहा रील बनाने का जुनून: चंबल नदी में डूबा 14 साल का बेटा, बचाने कूदे पिता की भी मौत

कांग्रेस नेता के बेटे हैं आरोपी, भाई भाजपा नेता

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अनुज सोनकर के पिता रजनीकांत सोनकर इटारसी के कांग्रेस नेता हैं और पूर्व में कई बार वार्ड पार्षद रह चुके हैं। वहीं राहिल सोनकर के भाजपा से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। राजनीतिक परिवार से जुड़े दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com