- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Police Not Safe Shahdol Thefts In Houses Of Dcp To Inspector Challenge To Law And Order
MP में पुलिस खुद सुरक्षित नहीं, DCP से लेकर इंस्पेक्टर तक के घरों में चोरी; बेखौफ चोर दे रहे पुलिस को चुनौती
MP News: शहडोल में चोरों के हौसले बुलंद, डीएसपी के बाद अब ट्रैफिक इंस्पेक्टर के घर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस पूरे मामले पर पुलिस महकमे की चिंता बढ़ी हुई है।
- Written By: सौरभ शर्मा

घटनास्थल की तस्वीरें (सोर्स- सोशल मीडिया)
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में इन दिनों चोरी की घटनाओं ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। आम नागरिकों को छोड़िए, अब चोर सीधे पुलिस अधिकारियों के घरों को ही निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला संभागीय मुख्यालय का है, जहां एक दिन पहले डीएसपी के सरकारी आवास में हुई चोरी की जांच पूरी भी नहीं हो पाई थी कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर के घर में भी चोरी की घटना सामने आ गई। इन लगातार हो रही वारदातों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह दिखाता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर के घर में चोरी उस वक्त हुई जब वे रीवा गए हुए थे और घर पर ताला लगा था। बताया गया कि चाबी टेबल के नीचे रखी गई थी, जिससे आशंका है कि किसी जानकार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। इससे एक दिन पहले डीएसपी के सुने मकान में भी चोरी हुई थी, जहां से चोर लैपटॉप और घड़ी लेकर फरार हो गए थे। लौटने पर टूटी खिड़की और बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला। दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस पर ही उठे सवाल
इन वारदातों के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि जब पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। खास बात यह है कि दोनों ही मामले पुलिस लाइनों और सरकारी क्वार्टर्स से जुड़े हुए हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
इंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
मध्यप्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जांच में जुटी पुलिस, चोरों की तलाश तेज
शहडोल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं, लेकिन बार-बार पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना किसी संगठित गिरोह की ओर इशारा करता है। बता दें कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर के घर में चोरी उस वक्त हुई जब वे रीवा गए हुए थे और घर पर ताला लगा था। बताया गया कि चाबी टेबल के नीचे रखी गई थी, जिससे आशंका है कि किसी जानकार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। इससे एक दिन पहले डीएसपी के सुने मकान में भी चोरी हुई थी, जहां से चोर लैपटॉप और घड़ी लेकर फरार हो गए थे।
Mp police not safe shahdol thefts in houses of dcp to inspector challenge to law and order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














