5वें दिन बिगड़ी विधायक पंकज उपाध्याय की तबीयत; मुरैना शक्कर कारखाने पर महापंचायत का 'जिला बंद' का ऐलान

Morena Sugar Factory Hunger Strike: मुरैना में कैलारस शक्कर कारखाने को शुरू कराने अड़े विधायक पंकज उपाध्याय की तबीयत बिगड़ी, 5वें दिन अनशन पर शुगर लेवल 80 से नीचे और बीपी 150 पहुंचा।
Pankaj Upadhyay health deteriorates on fifth day of protest
मुरैना शक्कर कारखाने को लेकर विधायक पंकज उपाध्याय का अनशन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pankaj Upadhyay Health Condition: मध्य प्रदेश के मुरैना में शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। लगातार पांच दिनों से केवल पानी ग्रहण कर रहे विधायक की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य जांच में उनका ब्लड शुगर लेवल 80 से नीचे आने की बात सामने आई है।

वहीं ब्लड प्रेशर 150/90 तक पहुंच गया है और सोडियम कम होने की भी जानकारी मिली है। लगातार अनशन के चलते उन्हें बैठने और लेटने में परेशानी हो रही है।

पांचवें दिन बिगड़ी विधायक की तबीयत

15 अगस्त से अनशन पर बैठे विधायक की तबीयत बिगड़ने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर लोकेश जांगिड़ से मुलाकात की थी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने ब्लड सैंपल लेने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने बताया कि जांच में शुगर कम और ब्लड प्रेशर अधिक पाया गया है।

महापंचायत में जिला बंद का फैसला

अनशन के पांचवें दिन शक्कर कारखाना परिसर में महापंचायत आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। महापंचायत में कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन को और व्यापक बनाने का फैसला लिया गया। सर्वसम्मति से 22 अगस्त को पूर्ण मुरैना जिला बंद रखने का ऐलान किया गया। आंदोलन से जुड़े लोगों ने कहा कि अब इस अभियान को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाया जाएगा।

Pankaj Upadhyay health deteriorates on fifth day of protest
बालाघाट के आदिवासी अंचल में मातम, रहस्यमयी बीमारी से एक और मासूम की मौत; 40 बच्चे अस्पताल में भर्ती

आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन

शक्कर कारखाने को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार बड़ा होता जा रहा है। महापंचायत में राष्ट्रीय किसान महासभा और अखिल भारतीय गन्ना किसान संगठन से जुड़े पुष्पेंद्र त्यागी और मेवाराम जाटव सहित कई किसान नेता पहुंचे। इसके अलावा पूर्व विधायक गोहद, कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरी, समाजवादी पार्टी नेता बीरबल कैम और कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन के रुख पर कांग्रेस नाराज

विधायक की बिगड़ती तबीयत के बीच कांग्रेस ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि शक्कर कारखाने को शुरू कराने की मांग किसानों और क्षेत्र के लोगों से जुड़ी है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। 22 अगस्त के जिला बंद को सफल बनाने के लिए अब गांवों और बाजारों में संपर्क अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com