मंडला में वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, 290% अधिक संपत्ति का खुलासा, 4 किलो चांदी-200 ग्राम सोना मिला

Forest Department Clerk EOW Raid : मंडला में EOW ने वन विभाग के लिपिक श्वेतांक चौरसिया के घर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में 290% अधिक संपत्ति, सोना-चांदी और नकदी की जानकारी सामने आई।
Mandla EOW Raid Forest Department Clerk
वन विभाग के लिपिक के घर EOW का छापा(फोटो सोर्स- नवभारत)
Updated on

Mandla EOW Raid : जबलपुर EOW की टीम ने बुधवार सुबह पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ लिपिक श्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित घर पर छापेमार कार्रवाई की। EOW को शिकायत मिली थी कि लिपिक ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। शिकायत के आधार पर टीम ने सुबह उनके आवास पर दबिश दी और जांच शुरू की।

छापे के दौरान EOW की टीम ने घर में मौजूद दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम लिपिक की घोषित आय और उनके द्वारा अर्जित संपत्तियों का मिलान कर रही है। प्रारंभिक जांच में करीब 290 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, संपत्ति और आय की वास्तविक गणना जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

4 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना मिला

EOW की कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में कीमती सामान और संपत्ति की जानकारी मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घर से करीब 4 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना मिला है। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए नकद भी बरामद होने की जानकारी है। टीम इन सभी संपत्तियों और सामान के स्रोत की जांच कर रही है।

50 लाख की दुकान और तीन फोर-व्हीलर

जांच के दौरान करीब 50 लाख रुपए कीमत की दुकान और तीन फोर-व्हीलर समेत अन्य संपत्तियों की जानकारी भी सामने आने की बात कही जा रही है। EOW की टीम इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और उनके खरीद स्रोत की जांच कर रही है। अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि संबंधित कर्मचारी की कुल आय और अर्जित संपत्ति के बीच कितना अंतर है।

पिता की अनुकंपा नियुक्ति से मिली थी नौकरी

बताया जा रहा है कि श्वेतांक चौरसिया को उनके पिता की अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर वन विभाग में नौकरी मिली थी। फिलहाल EOW उनकी नौकरी से अब तक की आय, बैंक खातों, संपत्तियों और अन्य निवेशों का मिलान कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Mandla EOW Raid Forest Department Clerk
खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच चढ़ावे की गिनती, 25 पेटियों से निकले 72 लाख से ज्यादा, सुरक्षा बढ़ाई

जांच जारी, कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप

EOW की कार्रवाई अभी जारी है। टीम द्वारा दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद ही कथित आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक स्थिति और कुल संपत्ति का स्पष्ट आंकड़ा सामने आएगा। इस कार्रवाई के बाद मंडला के वन विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। EOW डीएसपी मंजीत सिंह चावला ने मौके पर चल रही कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com