- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Laddu Atm Is Being Installed In Ujjain Mahakal Temple
महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, मंदिर में लगने जा रहा लड्डू वाला एटीएम, जानें कैसे मिलेगा फायदा
- Written By: दीपिका पाल
बाबा महाकाल के भक्तों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मंदिर प्रशासन ने तय किया है कि प्रांगण में प्रसाद के लिए एटीएम लगाया जाएगा जिससे भक्त जितना चाहे उतनी मात्रा में प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर में इस प्रकार की पहल से प्रतिदिन दर्शन के लिए आ रहे भक्तों को मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

महाकाल मंदिर में मिलेगा एटीएम प्रसाद (सौ.सोशल मीडिया)
उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर से जुड़ी खबर सामने आई है जिससे बाबा महाकाल के भक्तों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। मंदिर प्रशासन ने तय किया है कि प्रांगण में प्रसाद के लिए एटीएम लगाया जाएगा जिससे भक्त जितना चाहे उतनी मात्रा में प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर में इस प्रकार की पहल से प्रतिदिन दर्शन के लिए आ रहे भक्तों को मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानिए कैसे काम करेगा लड्डू वाला एटीएम
मंदिर प्रशासन द्वारा शुरु की जा रही इस पहल के अनुसार, लड्डू मशीन में पैसा डालते ही प्रसाद की थैली बाहर निकलेगी इसके लिए प्रसाद 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और एक किलो की थैलियों में होगा। इतना ही नहीं मंदिर में 50 कुंटल से अधिक बेसन के लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जाता है और फिर इन्हें सभी 8 काउंटरों से श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। इस पहल से श्रद्धालुओं को सुविधा के मुताबिक निर्धारित राशि मशीन में डालकर उतने मूल्य का प्रसाद सहज तरीके से मिलेगा। वहीं पर प्रसाद एटीएम लगने के बाद हर वजन के प्रसाद का मूल्य लिखा होगा और निर्धारित मूल्य की रकम मशीन में डालते ही उतने वजन के प्रसाद की थैली बाहर आ जाएगी। बताया जा रहा है कि, इस प्रकार दिल्ली के एक भक्त ने यह प्रसाद एटीएम मशीन देने की बात कही है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको बस और ट्रेन के सफर के दौरान होता है मोशन सिकनेस, लक्षण पहचानकर ऐसे पाएं आराम
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में बम धमाके की धमकी से हड़कंप: पाकिस्तानी नंबर से आया मैसेज, टावर चौक पर बढ़ाई गई सुरक्षा
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
उज्जैन से हुआ ‘कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ का भव्य शुभारंभ; वाल्मीकि रामायण आधारित राष्ट्रीय ज्ञान अभियान का आगाज
उज्जैन में महाकाल के दर पर गुजराती सुरों की मल्लिका, किंजल दवे और अभिनेत्री मोनल गज्जर ने किए बाबा के दर्शन
धक्का-मुक्की से मिलेगी निजात
मंदिर में इस प्रकार से प्रसाद मशीन लगने से फायदा मिलेगा। दर्शन के साथ ही प्रसाद के लिए भी भक्तों में धक्का-मुक्की देखने के लिए मिलती है, त्योहारों और सावन के महीने में भीड़ ज्यादा होती है. ऐसे हालात में इन काउंटर पर धक्का मुक्की जैसी स्थिति बन जाती है. इसके अलावा अलग अलग वजन के प्रसाद को लेकर भीड़ लग ही जाती है। वर्तमान में महाकाल मंदिर में मिलने वाले प्रसाद की कीमत 400 रुपये प्रति किलो है. सामान्य दिनों में मंदिर प्रबंधन 30 से 40 किलो प्रसाद की बिक्री करता है। बता दें कि, शहर से बाहर चिंतमण मंदिर के पास महाकाल मंदिर के लिए प्रसाद बनाए जाते हैं. यहीं से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय भी 5 लाख लड्डू तैयार कर अयोध्या भेजे गए थे। इस प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते है।
Laddu atm is being installed in ujjain mahakal temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, EC दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं का धरना
Jun 09, 2026 | 09:47 PMAkshat Puja Rules: अक्षत के बिना पूजा क्यों है अधूरी? जानिए चढ़ाने के नियम और इसकी महिमा
Jun 09, 2026 | 09:42 PMलड़कियों के सामने स्टंट करना पड़ा भारी! लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में बाइक से गिरे युवक, वीडियो वायरल
Jun 09, 2026 | 09:41 PMTTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PMबढ़ती गर्मी को लेकर CM रेखा गुप्ता ने की हाई लेवल बैठक, जलापूर्ति से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक होंगे खास इंतजाम
Jun 09, 2026 | 09:32 PMNew Movies Releasing: देशभक्ति, ड्रामा और एक्शन का तड़का, जानें इस हफ्ते कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज
Jun 09, 2026 | 09:32 PMकरीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Jun 09, 2026 | 09:29 PMवीडियो गैलरी

MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM














