राजा रघुवंशी–सोनम केस: शादी की पहली सालगिरह पर फिर चर्चा में हनीमून मर्डर केस, कल हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

Raja Raghuvanshi Murder Case: 1 साल पहले आज ही के दिन राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही राजा की हत्या हो गई। इस केस में सोनम रघुवंशी की जमानत पर कल मेघालय HC में सुनवाई होगी।
Shillong High Court Hearing 3 June Sonam Raghuwanshi Case
राजा रघुवंशी और सोनम (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Raja Raghuvanshi Sonam Case: इंदौर जिस घर में ठीक एक साल पहले शादी की खुशियां और शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। राजा रघुवंशी और सोनम की शादी को आज 1 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन यह रिश्ता अब देशभर में चर्चित हनीमून मर्डर मिस्ट्री के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।

पिछले साल 11 मई को दोनों की शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद यह मामला एक सनसनीखेज हत्या कांड में बदल गया। अब इस केस में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है और कल 12 मई को शिलांग हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है।

पूरे देश को झकझोर देने वाला मामला

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। शादी के बाद शुरू हुई यह कहानी कुछ ही समय में एक दर्दनाक अपराध की गाथा बन गई। राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे। आरोप है कि सोनम ने राज कुशवाह और अन्य के साथ मिलकर राजा की हत्या कर वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में फेंक दिया था। 11 दिन बाद राजा की लाश बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने सोनम और उसके सहयोगियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया था।

सोनम की जमानत को HC में चुनौती

कुछ समय पहले ही सोनम को जमानत दे दी गई थी। ऐसे में मेघालय सरकार ने सेशन कोर्ट द्वारा आरोपी सोनम को दी गई सशर्त जमानत को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सरकार की मांग है कि सोनम की जमानत रद्द की जाए। मामले पर 12 मई को सुनवाई होगी। फिलहाल सोनम सेशन कोर्ट की शर्तों के तहत ईस्ट खासी हिल्स क्षेत्र में मौजूद है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी राज विशाल आनंद और आकाश की जमानत अर्जी पहले ही कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है।

इंसाफ के इंतजार में परिवार

पीड़ित परिवार अभी भी गहरे सदमे में है। राजा की मां आज भी बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर न्याय की मांग कर रही है। परिवार का कहना है कि उन्हें अदालत से इंसाफ की उम्मीद है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिले।

Navbharat Live
navbharatlive.com