बारिश में जाम से एक्शन मोड में प्रशासन, मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज पर पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा

Indore Traffic Jam:इंदौर में बारिश के दौरान निर्माणाधीन ओव्हरब्रिजों की सर्विस रोड पर लगातार जाम की शिकायतों के बीच कलेक्टर शिवम वर्मा ने मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज का निरीक्षण किया।
Indore Collector Shivam Verma inspecting the under-construction Musakhedi Overbridge and reviewing the progress with officials and the construction agency.
मुसाखेड़ी स्थित निर्माणाधीन ब्रिज का निरिक्षण करते कलेक्टर (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Indore Collector Inspects: इंदौर में मानसून के दौरान निर्माणाधीन ओव्हरब्रिजों की सर्विस रोड पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को एक से दो घंटे तक ट्रैफिक में फंसना पड़ा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा स्वयं मैदान में उतरे और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण शुरू किया। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ ओव्हरब्रिज का निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियां समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार काम करें ताकि आम नागरिकों को जल्द राहत मिल सके। साथ ही निर्माण स्थल पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

यह भी पढें:

कलेक्टर हैं सभी ओव्हरब्रिज परियोजनाओं के नोडल अधिकारी

इंदौर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा अलग-अलग ओव्हरब्रिजों का निर्माण किया जा रहा है। इन सभी परियोजनाओं की निगरानी के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यही कारण है कि वे स्वयं विभिन्न निर्माणाधीन ब्रिजों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और बारिश के दौरान सर्विस रोड पर लगने वाले जाम से नागरिकों को राहत मिले।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com