दिल्ली की घटना के विरोध में इंदौर में छात्राओं का प्रदर्शन, जंजीरों में बंधकर उठाया आजादी और सुरक्षा का सवाल

Indore Protest News : दिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के विरोध में इंदौर में छात्राओं और युवतियों ने प्रदर्शन किया। जंजीरों में बंधकर महिला सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर आवाज उठाई।
Women and students protesting for women safety
इंदौर में छात्राओं का प्रदर्शनफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Indore Women Safety Protest : दिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई कथित गैंगरेप की घटना के विरोध में इंदौर में भी छात्राओं और युवतियों ने प्रदर्शन किया। गांधी जयंती के मौके पर रीगल चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा के सामने आयोजित प्रदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता को लेकर आवाज उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार और प्रशासन से महिला अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और युवतियों ने खुद को सांकेतिक रूप से जंजीरों में बांधा। इसके जरिए उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर उनकी आवाजाही और आजादी पर लगने वाली पाबंदियों को लेकर सवाल उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं की स्वतंत्रता सीमित करने के बजाय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है।

दिल्ली की घटना के बाद छात्राओं का प्रदर्शन

दिल्ली में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद वहां भी छात्राओं ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों की छात्राओं ने सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, बेहतर पुलिसिंग और यौन अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है।

महिलाओं की आजादी पर पाबंदी का विरोध

इंदौर में प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं और युवतियों ने कहा कि महिला अपराधों का समाधान महिलाओं की आवाजाही या उनके जीवन से जुड़े फैसलों पर पाबंदी लगाना नहीं है। उनका कहना था कि महिलाओं के पहनावे, आने-जाने के समय या अन्य व्यक्तिगत फैसलों पर रोक लगाने के बजाय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Women and students protesting for women safety
ग्वालियर: छोटू हत्याकांड के दो आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मौके का कराया मुआयना, तीन आरोपी अब भी फरार

सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों की मांग

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व्यवस्था मजबूत करने, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने और यौन अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसा माहौल बनाया जाना चाहिए जहां महिलाएं और छात्राएं बिना भय के शिक्षा हासिल कर सकें, काम कर सकें और सार्वजनिक स्थानों पर आ-जा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com