इंदौर में रोड रेज का खौफनाक VIDEO; कार के बोनट पर चढ़कर युवक ने शराब की बोतल से तोड़ा कांच

Indore Road Rage Viral Video: इंदौर के रावजी बाजार में रोड रेज, कार के बोनट पर चढ़कर युवक ने शराब की बोतल से तोड़ा कांच, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों मजदूर आरोपी गिरफ्तार।
Road rage incident in Indore goes viral after a youth climbs onto a car bonnet and allegedly smashes the windshield with a liquor bottle
इंदौर रोड रेज वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Indore Road Rage Video: इंदौर में रोड पर हंगामे का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें रावजी बाजार थाना क्षेत्र के मोती तबेला इलाके में मामूली गाड़ी में कट लगने की बात को लेकर एक कार पर हमला कर दिया। हंगामा कर रहे युवक ने कार के शीशे तोड़ दिए और कार के बोनट पर चढ़कर जमकर हंगामा करता नजर आया। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल यह घटना उस समय हुई जब व्यापारी पीयूष मंजवानी नामक व्यक्ति अपनी पत्नी प्रियम मंजवानी के साथ कार से मोती तबेला क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से उनकी कार का कट लग गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने कार पर हमला बोल दिया।

कार के बोनट पर चढ़ा युवक, फ्रंट ग्लास को किया चकनाचूर

एक युवक कार के बोनट पर चढ़ गया और शराब की बोतल से कर के फ्रंट ग्लास को चकनाचूर कर दिया। इस दौरान कार में मौजूद दंपती ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दैनिक मजदूरी का काम करते हैं और उनका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने किया गाड़ी रोकने का प्रयास

कार चालक पीयूष पंजवानी ने बताया कि वे पत्नी के साथ कार से आइसक्रीम खाने जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को हाथ मारते हुए कुछ इशारे किए और आगे जाकर कार रोकने का प्रयास किया। पीयूष ने जब गाड़ी नहीं रोकी, तो उन लोगों ने कार पर हमला कर दिया। बचने के लिए जब पीयूष अपनी कार आगे बढ़ाकर जैन मिठाई भंडार के पास ले गए, तो उन हमलावरों ने अपनी गाड़ी उनकी कार के सामने अड़ा दी।

उन्होंने पीयूष जान से मारने की धमकी दी और कार के कांच पर बोतल दे मारी। पीयूष के अनुसार, हमलावरों के हाथ में शराब की बोतल थी और वे आक्रोश में थे। इस मामले में उन्होंने इंदौर पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट जताया है।

https://youtu.be/xBFs2xLyQ7k?si=adKz6oeUotonq8-Y

Navbharat Live
navbharatlive.com