दिलजीत दोसांझ के शो में मोबाइल चुराने वाले दिल्ली-लखनऊ के 2 आरोपी गिरफ्तार, गोल्ड-सिल्वर पास से ली थी एंट्री

Indore Police Arrested Two Thief: इंदौर पुलिस ने दो शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों के चोर गोल्ड और सिल्वर पास के जरिए कार्यक्रम में पहुंचे थे और भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी कर रहे थे।
Indore police arrested two interstate mobile theft suspects during Diljit Dosanjh concert.
इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Diljit Dosanjh Concert Mobile Theft Case : इंदौर में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें तीन आईफोन और तीन सैमसंग मोबाइल शामिल हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी दिल्ली और लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस को इनके अंतरराज्यीय मोबाइल चोरी नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है।

गोल्ड-सिल्वर पास लेकर कार्यक्रम में बनाई एंट्री

पुलिस के मुताबिक, C-21 एस्टेट ग्राउंड में आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद खजराना थाना प्रभारी ने स्पेशल टीम को सक्रिय किया। कार्यक्रम के दौरान रात करीब 10 बजे पुलिस टीम को दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोल्ड और सिल्वर पास के जरिए कार्यक्रम में दाखिल हुए थे। इसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के मोबाइल फोन चोरी करते थे।

दिल्ली और लखनऊ के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजिम खान और सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों के दिल्ली और लखनऊ में सक्रिय मोबाइल चोरी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।दोनों आरोपी भी बाहर के ही रहने वाले है और शंका जताई जा रही है की इंदौर में सिर्फ कंसर्ट में मोबाइल चोरी करने आए थे।

Indore police arrested two interstate mobile theft suspects during Diljit Dosanjh concert.
भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई में भिड़े रामेश्वर शर्मा और पूर्व कमिश्नर, कहा-5 कॉलोनियों की परमिशन गिनाऊं क्या?

छह मोबाइल जब्त, अन्य साथियों की तलाश जारी

इंदौर पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तीन आईफोन और तीन सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस कार्रवाई के बाद मोबाइल चोरी के बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।