कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर से दिल्ली मालवा एक्सप्रेस से भेजा CEC ज्ञानेश कुमार का पोस्टर-पुतला

Indore Congress Protest Against CEC: दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए इंदौर में अनोखा घटनाक्रम देखने को मिला, कांग्रेस ने पार्सल बुकिंग के माध्यम से ज्ञानेश कुमार का पुतला दिल्ली भेजा।
Congress leaders in Indore book a poster effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar through railway parcel.
रेलवे पार्सल में पुतला भेजते कांग्रेस कार्यकर्त्ता फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोशा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पोस्टर-पुतला रेलवे पार्सल से दिल्ली भेजा।

  • मालवा एक्सप्रेस के जरिए कराई गई पुलते की पार्सल बुकिंग।

  • पहले इंदौर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला लेकर जाने से रोका था।

  • पोस्टर पर लिखा है कि चलो दिल्ली और वोट चोर, गद्दी छोड़।

Indore Congress Unique Parcel Protest: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के आंदोलन को लेकर इंदौर में अनोखा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाला पोस्टर-पुतला रेलवे पार्सल के जरिए दिल्ली रवाना किया है। इसके लिए मालवा एक्सप्रेस में बाकायदा रेलवे पार्सल की बुकिंग कराई गई है।

पहले पुलिस ने पुतले के साथ जाने पर लगाई थी रोक

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ का कहना है इसके पहले भी जब आन्दोलन के लिए वे जा रहे थे तो पुलिस ने पुतले को ले जाने नही दिया, अब यह पुतला दिल्ली पहुचेगा जहा से कांग्रेस के कार्यकर्त्ता इसे लेकर रामलीला मैदान में जायेंगे, ताकि प्रदर्शन स्थल तक पुतले को ले जाया सके

रेलवे पार्सल गोदाम पहुंचकर कराई बुकिंग

कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने इस पोस्टर-पुतले को रेलवे के कॉमर्शियल विभाग स्थित पार्सल गोदाम में बुक कराया गया। नेताओं ने इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी की और रेलवे से बुकिंग की रसीद भी प्राप्त की। पार्सल बॉक्स पर पोस्टर चिपकाकर उसे दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई, इसके लिए कांग्रेस नेताओ ने बकायदा रसीद भी कटवाई

पोस्टर पर लिखा- वोट चोर, गद्दी छोड़

पोस्टर-पुतले पर 'चलो दिल्ली' और 'वोट चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारे लिखे गए हैं। कांग्रेस की ओर से इसे चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन से पहले कांग्रेस देश में अलग अलग तरह से विरोध दर्ज करवा कर मुद्दे कि तरफ ध्यान खीचना चाह रही है, इसलिए इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है।

Congress leaders in Indore book a poster effigy of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar through railway parcel.
इंदौर नगर निगम में सिक्योरिटी गार्ड ठेके पर सवाल, कांग्रेस का आरोप- एक साल का ठेका 12 साल तक चला

1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे कांग्रेस नेता

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस का आंदोलन प्रस्तावित है। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी है। इंदौर से रेलवे पार्सल के माध्यम से पोस्टर-पुतला भेजने की यह पहल अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।

रेलवे की रसीद से बुकिंग की पुष्टि

इस पूरे घटनाक्रम में रेलवे पार्सल की रसीद भी सामने आई है, जो पोस्टर-पुतले की बुकिंग कराए जाने की पुष्टि करती है। कांग्रेस नेताओं की इस अनोखी पहल ने दिल्ली में होने वाले आंदोलन से पहले इंदौर शहर की राजनीतिक गतिविधियों को चर्चा में ला दिया है।