भारतीयों की मौत पर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका

Congress Protest Indore:दौर के पलसीकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज़ क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की मौत और भारतीय मालवाहक जहाजों पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया।
Congress workers stage a protest and burn an effigy of the US President at Palsikar Square in Indore, demanding action over the deaths of Indian citizens and attacks on Indian cargo ships near the Strait of Hormuz.
पलसीकर चौराहे पर विरोध करते कांग्रेस के कार्यकर्त्ता (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Indore Congress Protests Indian Ship Attacks: भारतीय नागरिकों की मौत और स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज़ क्षेत्र में भारतीय मालवाहक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पलसीकर चौराहे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

केंद्र सरकार पर निष्क्रियता का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय नागरिकों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सरकार प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। उनका आरोप है कि सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता से भारतीयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भारतीय नाविकों और जहाजों की सुरक्षा की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कूटनीतिक पहल करे और भारतीय नाविकों व व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए। उनका कहना है कि विदेशों में काम कर रहे भारतीयों और समुद्री व्यापार से जुड़े लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारतीय नागरिकों की जान और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े इतने गंभीर मुद्दे पर केंद्र सरकार का मौन देशवासियों को निराश कर रहा है। उनका दावा है कि यदि समय रहते प्रभावी कूटनीतिक प्रयास किए जाते, तो ऐसी घटनाओं को टाला जा सकता था।

यह भी पढें:

संघर्ष जारी रखने का ऐलान

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी और भारतीय नागरिकों व व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com